डीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता को जारी किया कारण बताओ नोटिस-

by | Aug 27, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना के सख्त रवैये के बाद अब सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वीकृत या निर्माणाधीन सड़कों के कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। शुक्रवार को जिलाधिकारी ने लोनिवि, पीएमजीएसवाई और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक लेते हुए सड़क निर्माण हेतु वन भूमि हंस्तातरण के लंबित मामलों समीक्षा की। उन्होंने सभी डिविजनों को वन भूमि हस्तांतरण मामलों में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए। हिदायत दी कि सड़कों का कोई भी प्रकरण विभागीय स्तर पर लंबित न रहे। जिलाधिकारी ने पीएमजीएसवाई पोखरी के अधिशासी अभियंता के बैठक में मौजूद न होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए‌ कि सड़कों के जो भी प्रकरण ऑनलाइन किए जाने है उनको तत्काल ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। जिन सड़कों की स्वीकृति मिल चुकी है, उनमें तत्काल वनभूमि हंस्तातरण की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। विभिन्न स्तरों से जिन प्रकरणों पर आपत्तियां लगी है उनका संबंधित डिविजन स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शीघ्र निराकरण करें। वन विभाग द्वारा रिजेक्ट किए गए सीए लैंड के मामलों में भी त्वरित कार्यवाही की जाए। जिन सड़कों की सैद्वान्तिक स्वीकृत मिल चुकी है, उनकी वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन स्तर पर व्यक्तिगत प्रयास करना सुनिश्चित करें। जिन सड़कों में विधिवत स्वीकृति मिल चुकी है उन पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। ताकि जल्द से जल्द सड़कों का निर्माण हो सके। 

लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बिडकुल के पास स्टेज-1 की स्वीकृति के लिए 35 प्रकरण विभिन्न स्तरों पर लंबित हैं। जिसमें विभागीय स्तर पर 20, प्रभाग में 2, वन संरक्षक स्तर पर 5, नोडल स्तर पर 01, शासन स्तर पर 1 तथा भारत सरकार के पास 04 सड़कों के प्रकरण लंबित है। जबकि 66 सड़कों पर सैद्वान्तिक स्वीकृति मिल चुकी है। बैठक में डीएफओ केदारनाथ अमित कंवर, अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा सहित लोनिवि, पीएमजीएवाई, बिडकुल के विभिन्न डिविजनों के अधिशासी अभियंता मौजूद थे। जिलाधिकारी ने गुणवत्ता के साथ सड़कों का निर्माण कार्य पूर्ण करने,‌ ‌निर्मित सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने और समय पर कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। 

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!