चमोली जनपद में स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे मतदान जागरुकता कार्यक्रम–

by | Mar 18, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

50 प्रतिशत से कम मतदान वाले मतदेय स्थल के 88 प्रवासियों से स्वीप की टीम ने की फोन से वार्ता, बस स्टेंड से लेकर सरकरी विभागों में मतदाताओं को दिलाई शपथ, चौपाल और नुक्कड़ नाटक भी हुए–

गोपेश्वर: स्वीप कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न जगह पर मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। चौपाल और नुक्कड़ नाटक से लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

गोपेश्वर में केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग, कृषि, पशुपालन, सीडीओ, होमगार्ड, जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल, बस स्टैंड माणा घिंघराण सहित अन्य जगह पर मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। वहीं बिरही, पीपलकोटी, हेलंग, जोशीमठ, ढाक, तपोवन, रैणी, ताला आदि जगह पर सक्षम एप की जानकारी दी गई। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह, नेी, अनूप खंडूड़ी, संजीव बुटोला आदि मौजूद रहे। जनपद में अभी तक सुदूरवर्ती गांवों से लेकर शहरी क्षेत्रों तक स्वीप के तहत लगातार मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

स्वीप टीम के कामों का ब्यौरा—

स्वीप टीम गोपेश्वर चमोली द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 में विभिन्न विभागों के कार्मिकों के मतदाता जागरूकता में आज किये गए कार्यक्रम के अंतर्गत विभागवार मतदाता शपथ निम्न प्रकार दिलवाई गयी-

1-केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग कार्यालय – 42

2-कृषि विभाग,विकास भवन,पशुपालन विभाग,मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय-46

3-होमगार्ड कार्यालय- 16

4-पहाड़ी फ़ूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड सगर-21

5-जड़ी बूटी शोध संस्थान मंडल-34

6-बस स्टैंड माणा घिंघराण-19

दिनांक 18 मार्च 2024 को लाभान्वित एवं जागरूक किये गए मतदाता- 162 (एक सौ बासठ)

स्वीप टीम सदस्य

राजेन्द्र प्रसाद सती, पृथ्वी रावत,दीवान सिंह नेगी, अनूप खण्डूड़ी

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!