गौरा देवी की 50वीं वर्षगांठ पर दो दिवसीय कार्यक्रम शुरु–

by | Mar 26, 2024 | चमोली, जागरुकता, पर्यावरण | 0 comments

गौरा देवी की सहेलियों को हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला ने किया सम्मानित

जोशीमठ (चमोली)। जोशीमठ के रविग्राम खेल मैदान में चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू हो गया है। गौरा देवी सामाजिक विकास समिति की ओर से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान चिपको नेत्री गौरा देवी के परिजन और आंदोलन के समय उनकी सहयोगी रही महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ हंस फाउंडेशन की संस्थापक मंगला माता ने किया। भोटिया जनजाति की महिला पुरुषों ने पौणा नृत्य से उनका स्वागत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में रा​धिका नृत्य की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र बना रहा। माता मंगला ने कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिलाएं पहाड़ की रीढ़ हैं। उनके बलबूते पर ही आज पहाड़ में जल, जंगल और जमीन सुर​क्षित है।

उन्होंने गौरा देवी के पुत्र चंद्र सिंह राणा, बहु मेघुली देवी, चिपको के दौरान गौरा देवी का सहयोग करने वाली उनकी सहेली जठुली देवी, बाली देवी को सम्मानित किया। माता मंगला ने कहा कि गौरा देवी के संघर्ष से हमें सीख लेने की जरूरत है कि किस तरह से पर्यावरण को बचाया जा सकता है। कहा कि पहाड़ की महिलाओं ने 50 साल पहले इतना बड़ा संघर्ष किया, यह बताता है कि पहाड़ की महिलाएं उस समय भी सामाजिक तौर पर कितनी जागरुक थी।

इस मौके पर सीडीएस लेफि्टनेंट अनिल चौहान की पत्नी अनुपमा चौहान, बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व कार्याधिकारी बीडी सिंह, समिति के अध्यक्ष सोहन राणा, सचिव पुष्कर सिंह राणा, ​बैशाख सिंह रावत, नंदन सिंह रावत, धन सिंह घरिया, धन सिंह बिष्ट, देवेंद्र रावत, राजेंद्र सिंह राणा आदि मौजूद रहे। मंच संचालन नवीन पंत और सुरेंद्र सिंह राणा ने किया।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!