दर्दनाक हादसा: सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, पांच घायल–

by | Mar 27, 2024 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

डोईवाला मार्ग पर हुआ हादसा, बेकाबू हुई कार, रुद्रप्रयाग के थे तीनों मृतक–

देहरादून: बुधवार को कुआंवाला-डोईवाला सड़क पर हुए दर्दनाक हादसे में रुद्रप्रयाग के तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि डोईवाला से आ रही ईको स्पोर्ट्स कार बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ने के बाद विपरीत दिशा वाली सड़क पर जा पहुंची। इस दौरान दून से डोईवाला की तरफ जा रहे मारुति ईको और आल्टो कार ईको स्पोर्ट्स से टकरा गई। इस भीषण हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना डोईवाला से मिली जानकारी के मुताबिक आज प्रातः लगभग 6 बजे थाने को सूचना प्राप्त हुई कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा गए। वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है। घटना की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस फोर्स तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों द्वारा 3 घायलों को मृत घोषित कर दिया गया।

मृतकों का नाम पता-

1- गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रुद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष

2- भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम क्वीली, पोस्ट कुरझण, जिला रुद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष

3- गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 05 वर्ष

घायलों का नाम पता-

1- जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष

2- दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 07 वर्ष

3- मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष

4- बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रुद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष

5- आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष

Latest News

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...
error: Content is protected !!