चमोली: छह विभूतियों को मिला गौरा देवी स्मृति सम्मान–

by | Mar 28, 2024 | चमोली, सम्मान, संस्कृति | 0 comments


दो दिवसीय गौरा देवी स्वर्ण जयंती समारोह हुआ आयोजित, महिला मंगल दलों ने आयोजित किए कार्यक्रम–
जोशीमठ: चिपको आंदोलन की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय गौरा देवी स्मृति सम्मान समारोह रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ संपन्न हो गया है। रविग्राम खेल मैदान में आयोेजित हुए समारोह में छह विभूतियों को गौरा देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया है।
रविग्राम खेल मैदान में गौरा देवी पर्यावरण एवं सामाजिक विकास समिति की ओर से दो दिवसीय स्वर्ण जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। बागवानी बोर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेंद्र जुयाल और खंड विकास अ​धिकारी मोहन जोशी ने छह लोगों को गौरा देवी स्मृति सम्मान से सम्मानित किया।

जिसमें पेड़ वाले गुरुजी धन सिंह घरिया, जनदेश के सचिव लक्ष्मण सिंह नेगी, बैसाख सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह राणा, नर्वदा राणा, मंजू देवी शामिल रहे। उन्होंने कहा कि गौरा देवी पहाड़ की ही नहीं बल्कि पूरे देश की बेटी व मां हैं। उन्होंने पर्यावरण बचाने का जो संदेश 50 साल पहले दिया था आज उसे आगे बढ़ाने की जरूरत है।
वहीं कार्यक्रम में विभिन्न गांव की महिला मंगलदलों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा रस्सा कस्सी, वॉलीबाल, कुर्सी दौड़ आदि प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया। रस्साकस्सी में परसारी की टीम विजेता रही। सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान पुष्कर सिंह राणा, सोहन सिंह, नंदन सिंह, लक्ष्मण सिंह, फरकिया आदि लोग मौजूद रहे। इस दौरान वि​भिन्न क्षेत्रों की महिला मंगल दल की महिलाओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!