आगे बढ़ रही हमारी बेटियां : चमोली की इस महिला ​खिलाड़ी ने विश्व मैराथन में हासिल किया प्रथम स्थान–

by | Mar 31, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

एक लाख रुपये नगद पुरस्कार, मेडल और प्रश​स्ति पत्र मिला, चंडीगढ़ में आयोजित हुई दैनिक विश्व मैराथन में कई देशों के ​खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा–

गोपेश्वर: चंडीगढ़ में आयोजित दैनिक विश्व मैराथन में चमोली की धावक भागीरथी बिष्ट ने प्रथम स्थान हासिल किया है। रविवार को आयोजित हुए 42 किलोमीटर की इस मैराथन दौड़ में भारत के अलावा कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया।

चंडीगढ़ के सेक्टर 1 में रविवार को दैनिक विश्व मैराथन के पांचवें संस्करण के तहत 42 किमी की दौड़ का आयोजन किया गया। जिसमें चमोली जिले के देवाल विकासखंड स्थित वाण गांव की 23 वर्षीय भागीरथी बिष्ट प्रथम स्थान पर रही। अंतरराष्ट्रीय एथलीट सुनील शर्मा ने बताया कि इस दौड़ में देश के विभिन्न राज्यों के साथ ही विभिन्न देशों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

प्रथम आने पर भागीरथी को एक लाख रुपये नगद पुरस्कार, मेडल व प्रशस्ति पत्र दिया गया। इससे पूर्व भी भागीरथी ने 25 फरवरी को सीमा सुरक्षा बल अटारी अमृतसर में 42 किमी में भी प्रथम स्थान हासिल किया। वर्ष 2023 के दिसंबर माह में जम्मू कश्मीर व ऋषिकेश में आयोजित मैराथन में भी भागीरथी ने प्रथम स्थान हासिल किया था। वह पौड़ी के रांसी स्टेडियम में दौड़ का प्रशिक्षण ले रही हैं।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!