नई पहल: स्वीप चमोली ने किया रेडियो पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ–

by | Mar 31, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान संबंधी जानकारी की जाएगी साझा–

गोपेश्वर(चमोली): स्वीप चमोली ने जनपद में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए रेडियो पॉडकास्ट चैनल का संचालन शुरु कर दिया है। पॉडकास्ट चैनल का शुभारंभ रविवार को स्वीप के नोडल अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने किया। चैनल के माध्यम से मतदाता जागरूकता के साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न जानकारियां प्रसारित की जाएंगी।

स्वीप पॉडकास्ट रेडियो चैनल का शुभारंभ करते हुए स्वीप के नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिये जनपद के प्रत्येक मतदाता तक संदेश पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही मतदान प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जा रही है। इस रेडियो चैनल पर आगामी 16 अप्रैल तक नौ एपिसोड प्रसारित किए जाएंगे। स्वीप समन्वयक व मुख्य शिक्षा अधिकारी कुलदीप गैरोला ने कहा कि आने वाले एपिसोड में जिला निर्वाचन अधिकारी, जिला आइकॉनस के साथ ही जिले के गणमान्य व्यक्तियों के मतदाता जागरूकता संदेश जारी किए जाएंगे।

इसके साथ ही विभिन्न प्रकार की चुनावी चर्चाओं का प्रसारण भी किया जाएगा। दूसरी ओर जनपद में रविवार को बूथ जागरूकता सप्ताह के तहत कर्णप्रयाग के कनखुल, किमोली, कुनेथ, जस्यारा, डुंग्री, कर्णप्रयाग नगर, लंगासू, भकुंडा, सोनला और मैठाणा में स्वीप टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। स्वीप की ओर युवा मतदाताओं को जागरुक करने के लिये स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में फुटबाल मैच का आयोजन भी किया गया।

इस मौके पर स्वीप के सह समन्वयक डा. दर्शन नेगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर रावत, अनूप खण्डूरी, दर्शन पंवार, प्रदीप चंद, पृथ्वी रावत, दीवान सिंह नेगी, राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, दीपा जोशी आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...

खुशी: ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश अध्यक्ष योगिता रावत का जगह-जगह हुआ फूल मालाओं से स्वागत–

प्रदेश अध्यक्ष योगिता ने कहा, गांवों का सर्वोच्च विकास रहेगी प्राथमिकता, गांवों में होगा बुनियादी...

चमोली: राजकीय प्राथमिक विद्यालय बूरा के प्रधानाध्यापक नरेंद्र चौहान को दी विदाई–

विद्यालय के विकास, ​शिक्षा के स्तर को बेहतर बनाने और छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण रहा...
error: Content is protected !!