चमोली: जनपद में आठ अप्रैल को होगी उम्रदराज मतदाताओं की वोटिंग–

by | Apr 2, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने ली सहायक रिटर्निंग व नोडल अ​धिकारियों की बैठक–

गोपेश्वर: निर्वाचन आयोग ने दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी है। होम वोटिंग के लिए ऐसे मतदाताओं को निर्धारित प्रारूप पूर्व में ही उपलब्ध करा दिए गए है। जनपद चमोली में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में 08 अप्रैल 2024 को होम वोटिंग होगी। किसी कारण से जो लोग छूट जाएंगे उनको 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

होम वोटिंग की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने मंगलवार को सहायक रिटर्निंग एवं नोडल अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने निर्देशित किया कि होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियां को आवश्यक प्रशिक्षण, मूवमेंट प्लान, वीडियोग्राफी, निर्वाचन सामग्री वितरण एवं प्राप्ति सहित समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि होम वोटिंग के लिए 55 पार्टियां बनाई गई है। जिसमें बद्रीनाथ विधानसभा में 19, थराली में 14 तथा कर्णप्रयाग में 22 पार्टियां शामिल है। होम वोटिंग के लिए मतदान कार्मिकों को आगामी 05 अप्रैल को प्रशिक्षण और 08 अप्रैल को होम वोटिंग के लिए रवाना किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में 3137 दिव्यांग एवं 2284 मतदाता 85 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ संतोष कुमार पांडेय, एआरओ अबरार अहमद, नोडल अधिकारी डाक मतपत्र वीपी मौर्य, समाज कल्याण अधिकारी धनंजय लिंगवाल, नोडल अधिकारी परिवहन जसवंत कण्डारी आदि उपस्थित थे।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!