गोपेश्वर। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने शनिवार को जिला सभागार में अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक निर्देश दिए। अधिकारियों से खचाखच भरे सभागार में सांसद ने कहा कि विकास कार्यों की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। यदि सड़क निर्माण में थोड़ी भी देरी हुई तो ठेकेदार को काली सूची में डालकर दूसरे ठेकेदार की व्यवस्था की जाएगी। उस कार्य को देख रहे अधिकारी पर भी कार्रवाई की जाएगी। सांसद ने विकास कार्यों को समयबद्घ और गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत ने जल जीवन मिशन का कार्य दो माह तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। जिन गांवों में पेयजल स्रोत हैं वहां पेयजल लाइनों का आवंटन कर लोगों को पेयजल सुविधा देने के निर्देश दिए गए। कहा कि लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद ने दिव्यांग, बुजुर्ग व विधवा पेंशन के बारे में भी जानकारी हासिल की। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर सांसद ने पीएमजीएसवाई की कई सड़कों के जांच के आदेश भी दिए। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जिले में केंद्र पोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। सांसद ने कहा कि स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाना है। दिव्यांग, विधवा, बुजुर्ग पेंशन में कहीं दिक्कत है तो उसे बताएं, किसी भी लाभार्थी को दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान, सीडीओ वरूण चौधरी, सीएमओ डा. केके अग्रवाल, बदरीनाथ वन प्रभाग के डीएफओ आशुतोष सिंह, डीएफओ अमित कंवर, भजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट के अलावा विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
सड़क निर्माण में देरी हुई तो अधिकारी और ठेकेदार पर होगी कार्रवाई–
by laxmi Purohit | Aug 28, 2021 | चमोली, बैठक | 0 comments

Latest News
दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अभियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और अधिकारों के...
जनहित के कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश, 15 दिनों में प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के...
त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...
पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...
चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...
रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...
तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
