चमोली: होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को किया बूथों का आवंटन–

by | Apr 6, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

आठ अप्रैल को होगी होम वोटिंग, छूट गए तो दस अप्रैल को कराया जाएगा मतदान–

गोपेश्वर: जिला निर्वाचन विभाग इन दिनों जोरशोर से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा हुआ है। इस बार पहली दफे सीनियर सीटीजन के लिए होम वोटिंग की व्यवस्था की गई है। शनिवार को पोलिंग पार्टियों का रेंडमाइजेशन किया गया। जिसें पोलिंग पार्टियों को बूथ आवंटित किए गए। चमोली जिले में आठ अप्रैल को होम वोटिंग होगी। किसी कारण से जो लोग वोटिंग से छूट जाएंगे उनको 10 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा।

शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना की मौजूदगी में होम वोटिंग के लिए पोलिंग पार्टियों को बूथों का आवंटन किया गया। होम वोटिंग के लिए जिले में 345 मतदाताओं ने आवेदन किया है। जिसके लिए 55 पोलिंग पार्टियां घर-घर जाकर वोटिंग कराएंगी। सात पार्टियों को रिजर्व में रखा गया है।

इस अवसर पर रेंडमाइजेशन के नोडल अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, एआरओ आरके पांडेय, एआरओ एसके पांडेय, एआरओ अबरार अहमद, सीईओ कुलदीप गैरोला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। पोलिंग पार्टियों को इस बार स्पोर्ट्स स्टेडियम से रवाना किया जाएगा। इन दिनों स्टेडियम में टेंट स्थापित किया जा रहा है।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!