लापरवाही: पीठासीन अ​धिकारी प्रशिक्षण में शराब पीकर पहुंचे, मचाया हुडदंग–

by | Apr 8, 2024 | निर्वाचन, पौड़ी | 0 comments

सहायक नोडल अधिकारी प्रशिक्षण की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दर्ज हुआ मुकदमा–

पौड़ी; ईवीएम प्र​शिक्षण में पीठासीन अ​धिकारी की जिम्मेदारी संभाले गुरुजी शराब पीकर पहुंचे और जमकर हंगामा किया। जब मामला संभल नहीं पाया तो सहायक नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) की तहरीर पर कोतवाली पौड़ी पुलिस ने पीठासीन अ​धिकारी के खिलाफ निर्वाचन कार्य में बाधा डालने, नशे में रहने के साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। शराब के नशे में टल्ली पीठासाीन अ​धिकारी का मेडिकल भी कराया गया है।

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में ​शिक्षकों की जिम्मेदारी सभी अ​धिकारियों से अ​धिक होती है। लेकिन जब मास्साब ही निर्वाचन कार्यों में बाधा उत्पन्न कर दे तो चिंता का विषय बन जाता है। यही देखने को मिला है पौड़ी जनपद में। यहां लोकसभा चुनाव में तैनात कार्मिकों के प्रशिक्षण कार्यशाला के तीसरे दिन प्रशिक्षण में पीठासीन अधिकारी के पद पर तैनात एक ​शिक्षक शराब के नशे में पहुंचे। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने संस्कृति भवन प्रेक्षागृह सभागार में जमकर हंगामा किया।

जिससे प्रशिक्षण कार्य प्रभावित रहा।​ जिस पर मामले में पुलिस ने संबं​धित कर्मी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाए जाने के लिए तहरीर दी गई है। पुलिस ने कर्मी के ​​खिलाफ शराब पीकर हुडदंग मचाने, सरकारी कामकाज में बाधा सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!