स्वीप कार्यक्रम: चमोली 111 शिक्षण संस्थानों में आयोजित किया गया मतदाता जागरूकता अभियान–

by | Apr 10, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकालकर ली शत प्रतिशत मतदान की शपथ–

गोपेश्वर (चमोली): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिये 19 अप्रैल को होने वाले मतदान में शत प्रतिशत मतदान के लिये चमोली में 111 शिक्षण संस्थानों में चुनाव का पर्व देश का गर्व स्लोगन के साथ मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित किए गए।

स्वीप कार्यक्रम के तहत गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, तलवाड़ी, जोशीमठ, नंदासैंण, पोखरी, नारायणबगड़ के महाविद्यालयों और नर्सिंग कॉलेज गोपेश्वर में छात्र-छात्राओं ने जागरुकता रैली निकाली एवं सामुहिक शपथ ली। दूसरी ओर पॉलीटैक्नीक गोपेश्वर, गौचर, जोशीमठ, पोखरी के साथ ही गोपेश्वर, गैरसैंण, तलवाड़ी, देवाल, बैरासकुंड, रैंस चोपता और भरारीसैंण इंटर कॉलेज में जागरुकता अभियान संचालित किए।

साथ ही स्वीप टीम ने बुधवार को थराली विधान सभा के कोठली, भटियाना, ग्वाड, भुल्कवांणी, पलसारी, कोट, कोथरा, सुनभी, चिरखुन, जाख पाटियूं, सैंज, कफारतीर, बेथरा, लोदला, रैंस, चोपता, चलियापानी, जाख कड़ाकोट, जुनेर, परखाल, असेड, सिमली, बनेला, कांडा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके राजेन्द्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, पृथ्वी रावत, शिवराज बोरा, अनूप खंडूरी, प्रदीप चन्द्र और दर्शन सिंह पंवार आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!