स्वीप कार्यक्रम: चमोली में 584 स्वयंसेवी मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की करेंगे मदद–

by | Apr 12, 2024 | चमोली, जागरुकता, निर्वाचन | 0 comments

जिला निर्वाचन अ​धिकारी हिमांशु खुराना ने कहा लोकतंत्र में प्रत्येक वोट का महत्व, लोगों को शत प्रतिशत मतदान के लिए किया प्रेरित–

गोपेश्वर (चमोली): चमोली जिले में मतदान दिवस पर दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की सुविधा के लिये जहां सक्षम अभियान के तहत विभिन्न व्यवस्था की गई हैं। वहीं जिला निर्वाचन विभाग की ओर से मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं की मदद के लिये 584 स्वयं सेवियों नियुक्त कर दिए हैं।

दिव्यांग मतदाता के नोडल अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल ने बताया कि चमोली के सभी मतदाता केन्द्रों पर एनएसएस, रोवर रैंजर्स, युवक मंगल दल के स्वयं सेवीयों के साथ ही एनसीसी कैडेट्स की स्वयं सेवी के रुप में तैनाती की गई है। केन्द्रों पर तैनात स्वयं सेवी दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को आवाजाही में मदद और आयोग की ओर से प्रदत्त सुविधाओं का लाभ दिलवाने का कार्य करेंगे। बताया कि जिले के देवाल, नारायणबगड़, पोखरी, थराली, गैरसैंण, कर्णप्रयाग, नंदानगर, दशोली एवं जोशीमठ विकासखंडों में नियुक्त मतदान स्वयं सेवियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक मत का महत्व है। जिसके चलते प्रशासन की ओर से शत प्रतिशत मतदान के लिए मतदाताओं को प्रेरित करने के साथ ही दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं को आयोग की ओर से सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। जिले में स्वीप की टीम ने शुक्रवार को थराली विधानसभा के मानुरा गांव के ग्रामीणों से वार्ता कर मतदान के लिये प्रेरित किया। गौचर में यश इंस्टिट्यूट के छात्र-छात्राओं ने तथा दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से बदरीनाथ विधानसभा के सगर, गगोल गांव, ग्वाड़, देवलधार, मंडल, खल्ला गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सती, प्रबोध डिमरी, पृथ्वी रावत, शिवराज बोरा, संजीव बुटोला और सुरेंद्र राणा आदि मौजूद थे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!