आस्था: बैशाखी पर्व पर द्वितीय केदार मदमहेश्वर की डोली ने की ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा–

by | Apr 13, 2024 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने किए दर्शन, कई गांवों के श्रद्धालु भी मंदिर में दर्शनों को पहुंचे–

ऊखीमठ (चमोली): पंचकेदारों में प्रतिष्ठित द्वितीय केदार भगवान श्री मदमहेश्वर की विग्रह डोली ने आज बैशाखी के अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये तथा देव निशानों के साथ परिक्रमा की।

इस अवसर पर श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने विग्रह डोली के दर्शन किये तथा परिक्रमा में शामिल हुए इससे पहले उन्होंने श्री ओंकारेश्वर मंदिर में दर्शन किये।

श्री मद्महेश्वर जी के विग्रह को आज अपराह्न ढाई बजे रथ मे आरूढ़ किया गया तथा डोली ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर की परिकमा संपन्न की। श्री मद्महेश्वर जी की डोली के साथ अन्य देव निशानों ने श्री ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा संपन्न की।

उल्लेखनीय है कि श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट सोमवार 20 मई को खुल रहे है।। जबकि तृतीय केदार तुंगनाथ के कपाट शुक्रवार 10 मई को खुलेंगे।

श्री बदरीनाथ -केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी )अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओ को बैशाखी की शुभकामनाएं दी है। कहा कि श्री मदमहेश्वर तथा तुंगनाथ जी की यात्रा शुरू होने से पहले मंदिर समिति यात्रा तैयारियों में जुट गयी है।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय आज दिन में श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचे तथा मंदिर मे दर्शन किये।

इसके पश्चात श्री मद्महेश्वर भगवान के विग्रह के रथ आरोहण अर्थात उत्सव विग्रह को डोली में बिठाकर मंदिर की परिक्रमा के बिखौत मेला कार्यक्रम में शामिल हुए।

आज बैशाखी के अवसर पर भगवान मद्महेश्वर जी ने रथ में आरूढ़ हो कर श्री ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में दर्शन दिये तथा अन्य देव निशानों के साथ श्री ओंकारेश्वर मंदिर की परिक्रमा की।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन भगवान मद्महेश्वर जी की डोली के दर्शन को पहुंचे थे।

मंदिर परिक्रमा में बीकेटीसी सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, कार्याधिकारी आरसी तिवारी, देवानंद गैरोला,स्थानीय हक हकूकधारी पंच गौंडारवासी, पुजारीगण,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान,कुलदीप धर्म्वाण एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन मौजूद रहे।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!