यात्रा तैयारी: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा के लिए ऑन लाइन पूजा बुकिंग की शुरू–

by | Apr 15, 2024 | आस्था, चमोली, चारधाम | 0 comments

ऑन लाइन पंजीकरण के पहले दिन ही दो लाख लोगों ने किया यात्रा के लिए पंजीकरण, श्रद्धालुओं में पंजीकरण के लिए बना उत्साह–

देहरादून: 15 अप्रैल। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट https://badrinath -kedarath.gov.in में आज सोमवार से इस यात्रावर्ष 2024 हेतु आनलाईनपूजाओं की बुकिंग शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है पर्यटन विभाग द्वारा आज से चारधाम हेतु तीर्थयात्रियों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है।

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी ) मुख्य कार्याधिकारी योगेन्द्र सिंह ने बताया कि श्रद्धालुजनों की सुविधा के लिए आन लाईनपूजाओं की बुकिंग आज दिनांक 15 अप्रैल से 30 जून तक के लिए शुरू की गयी है।

बदरीनाथ धाम-

श्री बदरीनाथ धाम की पूजाओं में मुख्य रूप से भगवान बदरीविशाल की ब्रह्म मुहूर्त में होने वाली महाभिषेक एवं अभिषेक पूजा के अलावा वेद पाठ, गीता पाठ, विष्णु सहस्रनामावली, तथा शायंकालीन स्वर्ण आरती, चांदी आरती तथा शायंकालीन गीत गोविंद पाठ एवं भगवान बदरीविशाल की शयन आरती एवं दीर्घकालिक अवधि की पूजायें शामिल है।

इसी तरह श्री केदारनाथ मंदिर में षोडशोपचार पूजा-अर्चना, रूद्राभिषेक तथा शायंकालीन आरती सहित दीर्घकालिक पूजायें शामिल है।

इसके अलावा श्रद्धालुजन स्वेच्छा से आन लाइन डोनेशन भी कर सकते है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा.हरीशगौड़ ने जानकारी दी कि पिछले यात्रा वर्ष 2023 में श्री बदरीनाथ धाम में 19700 लोगों ने पूजाओं की बुकिंग करायी तथा श्री केदारनाथ हेतु 20000 से अधिक श्रद्धालुओं ने आन लाईनपूजाओं की बुकिंग की एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आन लाईन डोनेशन भी किया।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!