कामयाबी: आ​खिरकार मान गए डुमक गांव के ग्रामीण, बढ़चढ़कर करेंगे मतदान–

by | Apr 18, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

उच्च अ​धिकारी के एक फोन पर बदल दिया ग्रामीणों ने अपना फैसला, सार्थक रही वार्ता, करेंगे मतदान–

गोपेश्वर (चमोली): पिछले लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग पर अड़ेडुमक गांव के ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान किया था। लेकिन बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने डुमक संघर्ष समिति के संयोजक प्रेम सिंह सनवाल को फोन किया और उन्हें डुमक गांव तक सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। जिस पर ग्रामीणों ने सहमति जताकर मतदान बहिष्कार का अपना निर्णय वापस ले लिया है। अब ग्रामीणों ने लोकसभा चुनाव में बढ़चढ़ कर मतदान करने का निर्णय लिया है। डुमक गांव में 246 मतदाता हैं।

डुमक संघर्ष समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भंडारी ने कहा कि मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने बृहस्पतिवार को ग्रामीणों से फोन पर वार्ता की। उन्होंने आचार संहिता के बाद सड़क निर्माण कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है। साथ ही पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की भी ग्रामीणों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई है। उन्होंने बताया कि प्रशासन ने डुमक को यूनिक बूथ बनाया है।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!