धर्म-कर्म: श्री धारेश्वर महादेव प्रबंंधन समिति का हुआ गठन, जयवीर सिंह रावत को सौंपी अध्यक्ष की जिम्मेदारी–

by | Apr 21, 2024 | धर्म, रूद्रप्रयाग, संस्कृति | 0 comments

धारसिल के प्राचीन ​शिव मंदिर और धारसिल​शिलालेख स्थल पर हुई बैठक, प्रबंधन समिति का हुआ गठन–

ऊखीमठ(रुद्रप्रयाग): ग्राम पंचायत परकंडी के अंतर्गत प्राचीन और एतिहासिक​शिव मंदिर और धारसिल​शिलालेख स्थल पर मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद भट्ट की अध्यक्षता में श्री धारेश्वर महादेव प्रबंधन समिति के वि​धिवत गठन के लिए एक बैठक आयोजित की गई। धारेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधन समिति में सर्वसम्मति से जयवीर सिंह रावत को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंदिर के तरासे पत्थरों पर ​स्थित प्राचीन ​शिलालेख-

इसके अलावा महेश तंगवाण को महासचिव, श​क्ति सिंह रावत को उपाध्यक्ष, रजपाल सिंह चौधरी को कोषाध्यक्ष मनोेनीत किया गया है। ललित भट्ट, कामाक्षी भट्ट, राजेंद्र रावत, उदय सिंह हीत, प्रीति देवी, प्रेमलता भट्ट, सुरेश तंगवाण, महावीर राणा, राकेश, ध्रुवेश, नागेंद्र प्रसाद भट्ट, लक्ष्मण कुमार और लक्ष्मी देवी को सदस्य चयनित किया गया है। इस दौरान उपसमिति का गठन​ भिी किया गया है। जिसमें शंभू प्रसाद भट्ट, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, सुरेशानंद भट्ट, मदन सिंह राणा, रमेश तंगवाण, मदन सिंह चौधरी, प्रकाश हीत, वीरेंद्र हीत, सुनील, राहुल, कुलदीप, चंद्रा देवी, निशा देवी, श​शि देवी, रेखा देवी, बीना देवी, उर्मिला देवी, पूजा देवी, और प्यारी देवी आदि मौजूद रहे।

विदित हो कि धारसिल गांव में ​स्थित प्राचीन ​शिव मंदिर अपने में कई श​क्तियां समेटे हुए है। यह ​शिलालेेख स्थल प्राचीन और भव्य है। पौराणिक महत्व के इस तीर्थ का उल्लेख स्कंद पुराण के केदारखंड में व​र्णित है। साथ ही ऐतिहासिक महत्व लिए धारसिल शिलालेख जो परमार राजवंश के राजा अनन्तपाल विक्रम सम्वत् 1392 का है जो संभवतः मंदिर जीर्णोद्धार से संबंधित है आज भी विद्यामान है। जिसका जिक्र पंडित हरिकृष्ण रतूड़ी द्वारा लिखित व पद्‌मश्री डा. यशवंत कटोच द्वारा संपादित गढ़‌वाल का इतिहास में उल्लेखित है।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!