आस्था: छह माह के लिए खुले मां नंदा के धर्म भाई लाटू मंदिर के कपाट–

by | Apr 23, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

छह माह तक मंदिर में श्रद्धालु कर सकेंगे मां नंदा के धर्म भाई लाटू की पूजा-अर्चना–

गोपेश्वर: मां नंदा के धर्मभाई लाटू मंदिर के कपाट मंगलवार को धार्मिक परंपराओं के अनुसार वि​धि-विधान से खोल दिए गए हैं। अब छह माह तक श्रद्धालुगण लाटू मंदिर के दर्शन कर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। मंदिर में सुबह से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर मंदिर के पुजारी खीम सिंह बिष्ट ने मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनों के लिए खोल दिए है। अब आगामी छह माह तक श्रद्धालु यहां दर्शनों के साथ लाटू देवता की पूजा अर्चना कर सकेंगे।

वांण में लाटू मंदिर के कपाट खुलने के मौके पर जहां धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। वहीं ग्रामीणों ने ढोल और दमाऊ की थाप पर जागरों के साथ झोडा, झुमेला लोकनृत्य कर खुशी व्यक्त की। कपाट खुलने के मौके पर मंदिर परिसर लाटू देवता के जयकारों से गुंजायमान हो उठा।

इस मौके पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, ब्लाक प्रमुख दर्शन दानू, जिला पंचायत सदस्य कृष्णा सिंह, लाटू मन्दिर समिति अध्यक्ष कृष्णा सिंह बिष्ट, चन्द्र सिंह, पंडित हरिश्चन्द्र कुनियाल, उमेश कुनियाल, रमेश कुनियाल, हीरा सिंह गढ़वाली, देवेंद्र सिंह बिष्ट, खिलाफ सिंह, रंजीत सिंह और नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

Latest News

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...
error: Content is protected !!