चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

by | Jul 30, 2026 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान–

गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: जिला कांग्रेस कमेटी चमोली की नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान समारोह बुधवार को गोपेश्वर स्थित प्रगति वेडिंग प्वाइंट में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नवचयनित पदाधिकारियों को शॉल ओढ़ाकर, माल्यार्पण कर और नियुक्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

समारोह में जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार डिमरी, बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला, प्रदेश महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह रावत, कर्णप्रयाग के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश नेगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं। वक्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने, जनसरोकारों के मुद्दों पर सक्रियता से कार्य करने और कार्यकर्ताओं की भूमिका को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र-

कार्यक्रम में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष उषा रावत, नगर अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, व्यापार प्रकोष्ठ अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद मैखुरी, प्रवक्ता तेजवीर कंडेरी, पूर्व अध्यक्ष अरविंद नेगी, पीसीसी सदस्य प्रमोद बिष्ट सहित विभिन्न विकासखंडों के अध्यक्ष, जिला व ब्लॉक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेसजनों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Latest News

चमोली: गोपेश्वर में श्रमिक किट लेने उमड़ी भीड़, दिनभर रही मारामारी–

500 श्रमिकों को बुलाया था, पहुंच गए एक हजार से अधिक, सीडीओ ने सभी को किट देने के दिए निर्देश...

पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने में तेजी लाएं: जिलाधिकारी–

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा, पात्र परिवारों को लाभ दिलाने के निर्देश-- गोपेश्वर, 24 अगस्त...

चमोली: मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना से महिलाओं को मिल रहा स्वरोजगार का मंच–

नीरजा पंवार ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से वर्चुअल माध्यम से किया संवाद, स्वरोजगार के कार्य...

चमोली: शराब की दुकान में हंगामा करने के आरोपी को कोर्ट ने किया बरी–

न्यायिक मजिस्ट्रेट चमोली हिना कौसर की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में आरोपी दिलवर सिंह कुंवर को किया...

चमोली: राजीव गांधी गौरव अवार्ड से सम्मानित हुए मानवा​धिकारएसो​सिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया गया सम्मानित-- गोपेश्वर। अंतरराष्ट्रीय समरसता...

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...
error: Content is protected !!