चमोली: ईराणी गांव में रामलीला का राजतिलक के साथ हुआ समापन, झूमे दर्शक–

by | Apr 29, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गांव में राम परिवार ने किया भ्रमण, अपने भक्तों को दिया आशीर्वाद, यादगार रही इस बार की रामलीला–

गोपेश्वर:निजमुला घाटी के ईराणी गांव में इस वर्ष की रामलीला लोगों के लिए यादगार रह गई। युवा कलाकारों के मनमोहक अ​भिनय से ग्रामीण अ​भिभूत हो उठे। इस दौरान स्कूली छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। सोमवार को राजतिलक के साथ रामलीला का समापन हो गया है। इसके बाद गांव में मिष्ठान वितरण किया गया। राम भक्त हनुमान के साथ ही राम परिवार ने दर्शकों को आशीर्वाद दिया। गांव में राम परिवार की भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई।


रामलीला मंचन के दौरान पात्रों के साथ मौजूद रामभक्त-

रामलीला मंचन के अंतिम दिन रावण वध के बाद जब राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान अयोध्या लौटते हैं तो अयोध्यावासी उनका फूल मालाओं से स्वागत करते हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय सिंह नेगी, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष उदय सिंह नेगी, सचिव पुष्कर सिंह, देवेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, चंदू नेगी, युमंदल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, ममंदल अध्यक्ष अनीता देवी के साथ ही कई रामभक्तों ने कार्यक्रम में अपना अमूल्य सहयोग दिया। ग्राम प्रधान मोहन सिंह नेगी ने कहा कि रामलीला मंचन को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों में उत्साह रहा। अगले वर्ष रामलीला का आयोजन और भी भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा।


रामलीला मंचन के दौरान पात्रों के साथ मौजूद रामभक्त-

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!