गोपेश्वर। चिपको नेता व पर्यावरणविद स्व. चक्रधर तिवारी की पुण्य स्मृति में रविवार को संकल्प अभियान से जुड़े लोगों ने गोपेश्वर के वृद्घाश्रम में फल वितरित किए गए और फलदार पौधों का रोपण किया। सामाजिक कार्यकर्ता मंगला कोठियाल ने स्व. तिवारी के पर्यावरण के क्षेत्र में किए कार्यों को गिनाया। उन्होंने स्व. चक्रधर तिवारी के पर्यावरण के प्रति समर्पण को याद किया। संकल्प अभियान के संयोजक मनोज तिवारी ने कहा कि स्व. पिताजी के कार्यों को संकल्प अभियान के तहत आगे बढ़ाया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता दरवान सिंह नेगी, मनोज जुयाल, भरत सिंह रावत, दिनेश तिवारी, सावित्री देवी, सीमा तिवारी, अर्नव तिवारी, मनोज आदि ने उनकी याद में फलदार पौधों का रोपण किया और उनके संरक्षण का संकल्प लिया। गोपेश्वर के साथ ही जनपद के अन्य क्षेत्रों में पौधे रोपकर धरती को हरा-भरा बनाने में स्वर्गीय चक्रधर तिवारी का विशेष योगदान रहा है। उनके योगदात को भुलाया नहीं जा सकता है।
चिपको नेता व पर्यावरणविद स्व. चक्रधर तिवारी को स्मृति पर किया याद–
by laxmi Purohit | Aug 29, 2021 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

Latest News
दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...
गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...
गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...
वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...
रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...
अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...
‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
