16वें दिन खुला मलारी हाईवे, पर चट्टान पर अटके बोल्डर बढ़ा रहे चिंता–

by | Aug 29, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

 

जोशीमठ। चीन सीमा को जोड़ने वाला मलारी हाईवे रविवार को देर शाम को खुल तो गया है, लेकिन चट्टान पर अभी भी बड़े-बड़े बोल्डर अटके हुए हैं, जो नीती घाटी के ग्रामीणों के साथ ही सेना की चिंताएं बढ़ा रहे हैं। हाईवे के सुचारु होने से हाईवे पर जगह-जगह फंसे वाहनों की फिलहाल निकासी कर ली गई है। यदि सोमवार को भी हाईवे खुला रहता है तो सीमा सड़क संगठन की ओर से हाईवे के हिल साइड के मलबे का निस्तारण किया  जाएगा। 14 अगस्त को हाईवे बंद हो गया था। तब से नीती घाटी के ग्रामीण अपने घरों और गांवों में ही कैद होकर रह गए थे। अब हाईवे के खुलने से ग्रामीणों को राहत मिली है। अब ग्रामीण आसानी से आवाजाही कर सकते हैं। सूकी भलगांव के ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह बुटोला ने हाईवे के सुचारु होने की सूचना दी है।  

Latest News

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...
error: Content is protected !!