चमोली: दीन दु​​खियों और जरुरतमंदों को सहायता प्रदान करता है रेडक्रॉस–

by | May 8, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर आयोजित हुई सभा, नए सदस्यों को किया गया सम्मानित–

गोपेश्वर: विश्व रेडक्राॅस दिवस पर गोपेश्वर में रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से बैठक आयोजित की गई। नए सदस्यों को इसमें सम्मानित किया गया। बैठक में राज्यपाल के संदेश को पढ़ा गया। रेडक्रासपदा​धिकारियों ने वॉलेंटियर्स को इस संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। रेडक्रॉस के सदस्यों द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरण भी किए गए।

रेडक्रॉस के चेयरमेन भगत सिंह बिष्ट और वाइज चेयरमेन नंदन सिंह रावत ने कहा कि रेडक्रॉस की इस वर्ष की थीम मानवता को जीवित रखना है। कहा गया कि रेडक्रॉस का उद्देश्य मानवीय गरिमा को बनाए रखते हुए दीन दुखियों की पीढ़ा को कम करना और जरुरतमंदों को सहायता प्रदान करना है। राज्य में आपदाओं और विभिन्न घटनाओं के पीड़ित एवं जरुरतमंदों के लिए रेडक्रॉस आशा, करुणा और दया भावना रखने वाली संस्था है।

बैठक में रेडक्रॉस के सचिव दलवीर सिंह बिष्ट, राज्य प्रतिनिधि ओम प्रकाश भट्ट, राकेश सती, हरेंद्र सिंह राणा, सूरज रावत, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य हिम्मत सिंह रावत, ओम प्रकाश डोभाल के साथ ही कई सदस्य मौजूद रहे।

error: Content is protected !!