चमोली: बदरीनाथ में यूपी के टप्पेबाज गिरोह के आठ आरोपी गिरफ्तार–

by | May 16, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस ने आरोपियों से बरामद किए सात मोबाइल और डेढ लाख रुपये–

जोशीमठ (चमोली): बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा शुरू होते ही धाम में कई गिरोह भी सक्रिय हो गए हैं। बदरीनाथ धाम में पुलिस ने टप्पेबाजी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी उत्तर प्रदेश के गौंडा जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से सात मोबाइल व डेढ लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद मोबाइल व नगदी टप्पेबाजी कर चोरी की गई है।

बदरीनाथ धाम में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के चलते टप्पेबाजी की आशंका को देखते हुए पुलिस पहले ही सतर्क हो गई थी। बदरीनाथ थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी ने बताया कि पुलिस को धाम में टप्पेबाज गिरोह के सक्रीय होने की सूचना मिली थी। पुलिस जवानों ने सादे कपड़ों में तप्तकुंड के पास गश्त करते हुए गिरोह के आठ सदस्यों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों में दलीप कुमार, निवासी ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, मुरली, ग्राम पनकसीया थाना मोतीगंज, भगवान दीन, ग्राम छजवा थाना मोतीगंज, ध्रुवनारायण, ग्राम वेनपुर थाना मनकापुर, चिंतामणी, ग्राम बेलीपुर थाना मनकापुर, जैकी, ग्राम बेलीपुर, थान मनकापुर, देवकीनंदन, ग्राम मल्लिपुर थाना मनकापुर और धर्मेंद्र, ग्राम जिगना बाजार थाना मनकापुर, सभी जिला गौंडा उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।

—————-

आरोपियों से बरामद सामग्री

– एक पर्स में पांच हजार रुपये व आधार कार्ड।

– एक प्लास्टिक के डिब्बे में एक लाख रुपये जो उन्होंने टप्पेबाजी कर लिए थे।

– एक बैग में एक मोबाइल व 50 हजार रुपये,

– एक डिब्बे में छह पर्स जो उन्होंने टप्पेबाजी से बरामद किए।

– एक डिब्बे में छह मोबाइल जिनको आरोपियों ने बदरीनाथ धाम में तत्पकुंड के पास श्रद्धालुओं से टप्पेबाजी कर चोरी किए।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!