चमोली: चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को परखने स्वयं ग्राउंड जीरो पर चमोली के पुलिस अधीक्षक–

by | May 17, 2024 | चमोली, चारधाम | 0 comments

प्रवेश बैरियर का किया निरीक्षण, पंजीयन केंद्र पर पहुंचकर यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पढ़ें एसपी ने क्या दिए निर्देश–

गौचर(चमोली):वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा में प्रत्येक दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु का श्री बद्री धाम के दर्शनार्थ हेतु पहुँच रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक चमोली श्री सर्वेश पंवार महोदय ने जनपद के प्रवेश बैरियर पर गौचर पंजीयन केन्द्र पर पहुँचकर यात्रा व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को निर्दशित किया कि निर्धारित तिथि का पंजीकरण होने पर ही यात्रियों/वाहनों को जाने दिया जाएगा।

यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते एसपी सर्वेश पंवार-

कतिपय यात्री वाहन बिना पंजीकरण के ही जनपद में आ रहे हैं ऐसे वाहनों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा तथा पंजीकरण के उपरान्त निर्धारित तिथि को ही श्री बद्रीनाथ धाम यात्रा पर आने के हेतु बताया गया साथ ही सम्बन्धित को पंजीकरण केन्द्र पर आने वाले तीर्थयात्रियों हेतु पेयजल की व्यवस्था करने हेतु निर्देशित किया गया।

यात्रा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते एसपी सर्वेश पंवार-

चमोली पुलिस की श्री बद्रीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं से अपील है कि वे अपना पंजीकरण करने के उपरान्त ही श्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर आयें व पुलिस प्रशासन द्वारा बनायी जा रही व्यवस्थाओं में सहयोग करें।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!