चमोली: मोबाइल वैन से यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की जांच शुरू–

by | May 18, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

बदरीनाथ यात्रा मार्ग पर 70 में से 13 खाद्य पदार्थों के नमूने हुए फेल–

गोपेश्वर (chamoli): बदरीनाथ धाम के मार्ग पर शनिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से खाद्य पदार्थों की जांच की गई तो कई खाद्य पदार्थों के सेंपल फेल हो गए। ​स्थिति यह है कि 70 सेंपल लिए गए, जिनमें से 13 सेंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे और फेल हो गए। जनपद में खाद्य पदार्थों की जांच के लिए जनपद में मोबाइल वैन शुरू की गई है। इसमें उसी समय खाद्य पदार्थों की जांच कर गुणवत्ता का पता चल जाता है।

खाद्य पदार्थों की जांच के लिए भारतीय खाद्य एवं मानक प्राधिकरण नई दिल्ली (एफएसएसआई) की ओर से प्रदेश सरकार को यह मोबाइल वैन (खाद्य परीक्षण विश्लेषण शाला) दी गई है। जिसमें मशीनें लगी हुई हैं। इससे खाद्य पदार्थों की उसी समय जांच हो जाती है और पता लग जाता है कि खाद्य पदार्थ मानकों के अनुरूप है या नहीं।

शनिवार को मोबाइव वैन से 70 नमूनों की जांच की गई, 13 नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए, हालांकि इसमें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक तत्व नहीं थे, जिसके चलते व्यापारियों को हिदायत दी गई। इसके अलावा दो दुकानों पर कालातीत सामग्री पाई गई जिनको मौके पर ही नष्ट किया गया।

अभिहित अधिकारी अमिताभ जोशी ने बताया कि मोबाइल वैन केदारनाथ रूट से शनिवार को बदरीनाथ रूट पर आई है। यात्रा मार्ग पर लगातार खाद्य पदार्थों की जांच की जाएगी। सभी होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट संचालकों व अन्य कारोबारियों को साफ सफाई और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, उप जिलाधिकारी राजकुमार पांडे, उपायुक्त लैब राजेंद्र सिंह, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी संदीप मिश्र, कनिष्ठ खाद्य विश्लेषक मोबाइल वैन रमेश चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।

Latest News

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन–

मेडिकल कॉलेज, विज्ञान संकाय, मिनी स्टेडियम और कृषि प्रशिक्षण केंद्र सहित 11 प्रमुख मांगें उठाईं...

चमाेली: गोपेश्वर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे प्राथमिक शिक्षक संघ के ​शिक्षक–

प्रधानमंत्री और शिक्षा मंत्री से लगाई गुहार, टीईटी से छूट और ओपीएस बहाली की मांग उठाई-- गोपेश्वर, 17...

ऑपरेशन प्रहार: चमोली पुलिस ने अवैध शराब तस्करी पर कसा शिकंजा, दो आरोपी गिरफ्तार–

बदरीनाथ और गोविन्दघाट पुलिस की अलग-अलग कार्रवाई, अंग्रेजी शराब की 22 बोतलें व 5 लीटर कच्ची शराब...

हादसा: फाटा-तरसाली मार्ग पर 100 मीटर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो की मौत–

एसडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ और फायर सर्विस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया-- रुद्रप्रयाग, 17 जुलाई...

चमोली: सीएम की सभा में विधायक बुटोला की मौजूदगी पर यूकेडी का हमला, कांग्रेस पर लगाए आत्मसमर्पण के आरोप–

केंद्रीय प्रवक्ता सत्य प्रकाश सती बोले, भाजपा और कांग्रेस एक सिक्के के दो पहलू, जनता दोनों दलों को...

चमोली: हरेला पर्व पर पपड़ियाणा गांव में आयोजित हुई जन जागरुकता गोष्ठी, उत्पादन को बढ़ावा देने पर रहा जोर–

भेषज संघ चमोली की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम, बड़ी संख्या में काश्तकारों ने किया प्रतिभाग...

एकल अभियान से तैयार होगा संस्कारित, आत्मनिर्भर और सशक्त भारत : अतुल शाह–

चमोली में पांच दिवसीय आचार्य वार्षिक अभ्यास वर्ग का शुभारंभ, ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के साथ...

जय बदरीविशाल: 13 दिन में हुई बदरीनाथ मंदिर के चढ़ावे की गिनती, बढ़ गई मंदिर की आय–

दो जुलाई के बाद हुई फिर से 26 दानपात्रों में चढ़ावे की गिनती, विशेष निगरानी में हुई चढ़ावे की गणना...
error: Content is protected !!