मुलाकात: पत्रकार नवल खाली की राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट से हुई मुलाकात, क्षेत्र की पेयजल समस्या से कराया अवगत–

by | May 19, 2024 | चमोली, पेयजल | 0 comments

चमोली के पोखरी ब्लॉक में जलेश्वर (बमोथ)-बसुकेदार पंपिंग योजना बुझाएगीसैकड़ों गांवों की प्यास–

पोखरी (चमोली):पहाड़ों में पेयजल की समस्या बनी रहती है जिसकी वजह से ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह कहावत काफी प्रचलित है कि पहाड़ों का पानी पहाड़ों के काम नही आता लेकिन पंपिंग योजनाऐं धरातल पर उतरे तो सैकड़ों गांवों की पेयजल की समस्याओं का समाधान हो सकता है। ऐसे में पोखरी ब्लॉक के गंगानाली क्षेत्र में जलेश्वर (बमोथ)बसुकेदार पेयजल पंपिंग योजना के निर्माण को लेकर पत्रकार नवल खाली ने राज्य सभा सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट को इस योजना के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा है ।

खाल गांव के युवा पत्रकार नवल खाली ने कहा कि पहाड़ों में जंगलों में आग लगने से पुराने पानी के स्रोतों को भी नुकसान पहुंचता है जिस वजह से आने वाले भविष्य में हमेवेकल्पिक पेयजल स्रोतों को तलाश करना होगा ताकि भविष्य में पानी का संकट न रहे।

नवल खाली ने कहा कि यदि भरपूर पानी रहे तो हमारे युवा बागवानी से भी अच्छा स्वरोजगार कर सकते हैं लेकिन पेयजल के अभाव में अभी इस दिशा में युवा कदम नही उठा पा रहे हैं वहीं मछली उत्पादन के लिए गांवों में छोटे छोटे फिश पाउंड बनाकर भी युवा स्वरोजगार से जुड़ सकते हैं लेकिन सबसे पहली प्राथमिकता भरपूर पानी की आवश्यकता होगी।

नवल खाली ने कहा कि गर्मियों में बाहरी प्रदेशों से छुट्टियों में आने वाले ग्रामीण पूरे एक महीने तक गांवों में बच्चों के साथ रुकना चाहते हैं पर पानी के अभाव में वो दो चार दिन बाद ही वापस लौटने के लिए मजबूर हो जाते हैं। आपको बता दें कि इस पंपिंग पेयजल योजना से न सिर्फ बमोथ न्याय पंचायत के दर्जनों गांव जुड़ सकेंगे बल्कि पोखरी नगर क्षेत्र तक इसके माध्यम से पेयजल की आपूर्ति हो सकती है। नवल खाली ने कहा कि वो इस योजना के लिए तब तक प्रयासरत रहेंगे जबतक यह धरातल पर नहीं उतरती।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!