बिग ब्रेकिंग: फैक्टरी में लगी भीषण आग, सामान जलकर हुआ राख–

by | May 21, 2024 | ब्रेकिंग, हरिद्वार | 0 comments

सोमवार रात को हुई घटना, अ​ग्निशमन विभाग की कई टीमें आग बुझाने में जुटी, आग की लपटों से मची रही अफरा-तफरी–

हरिद्वार: सोमवार को देर रात करीब दस बजे सिडकुल थाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम के साथ ही अ​ग्निशमन विभाग की कई टीमें अ​ग्निशमन वाहनों के साथ मौके पर पहुंची। आग की लपटों से फैक्टरी के कर्मचारियों में अफरा-तफरी मची रही। कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। देर रात तक आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन इस घटना में फैक्टरी का लाखों का नुकसान हो गया।

पंखे और इनके पुर्जे बनाने वाली कंपनी केकेजी में संदिग्ध परिस्थितियों में भयंकर आग लग गई। देखते ही देखते आग विकराल रूप लेने लगी। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल से तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची।

इसके बाद मायापुर से भी तीन गाड़ियां मौके पर बुला ली गई। थाने से सटी कंपनी में तुरंत पुलिस फोर्स भी मौके पर पहुंच गई और दमकल कर्मचारियों की टीम में आग बुझाने में जुट गई। रात 11:30 बजे तक दमकल कर्मियों ने आग पर काफी हद तक काबू पा लिया।

सीएफओ अभिनव त्यागी ने बताया कि आग को कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया है। कोई भी कर्मचारी फैक्टरी के अंदर नहीं फंसा था, सिर्फ कंपनी को नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण अभी सामने नहीं आ पाया है। नुकसान का आकलन भी किया जाएगा।

Latest News

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...

हादसा: तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, एक सवार की मौत, आठ घायल–

चालक, परिचालक को भी लगी चोटें, कुमाऊं मोटर्स ओनर्स यूनियन की है बस, पुलिस व एसडीआरएफ की टीमों ने...

चमोली: कनोल गांव में इंटरमीडिएट विद्यालय खुलने के आसार बढ़े–

​शिक्षा निदेशालय में उच्च अ​धिकारियों से मिला गांव का प्रतिनि​धि मंडल, विद्यालय उच्चीकरण के...

चमोली: जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत हुए वि​भिन्न कार्यक्रम–

पिछले तीन दिनों से आयोजित हो रहे कार्यक्रम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जमाया रंग-- “जन-जन की सरकार, 4...

चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा...

चमाेली: पोखरी में पेयजल संकट पर फूटा गुस्सा, व्यापारियों ने किया प्रदर्शन–

लोगों ने कहा पानी आपूर्ति बा​धित होने से रोजमर्रा के कार्यों पर भी पड़ रहा प्रभाव, शीघ्र जलापूर्ति...
error: Content is protected !!