चमोली: बैठक में अ​धिकारियों के अनुप​स्थित रहने पर जिला​धिकारी ने जारी किए नोटिस–

by | May 21, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अ​धिशासीअ​भियंता को लंबित मामलों की नहीं थी पूरी जानकारी, वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश–

गोपेश्वर: जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से वन भूमि हस्तांतरण मामलों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में जल निगम गोपेश्वर व कर्णप्रयाग के अधिशासी अभियंता के अनुपस्थित रहने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए। वहीं लंबित मामलों की पूरी जानकारी न होने पर लोनिवि थराली के अधिशासी अभियंता के वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए।

बैठक में डीएम ने कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के जो प्रस्ताव शासन, नोडल या केंद्र सरकार के स्तर पर लंबित हैं उनका नियमित फॉलोअप करें। जिनपर आपत्ति दर्ज की गई है उसका त्वरित समाधान करें। बैठक में बताया गया कि लोनिवि, शिक्षा, पेयजल निग, जल संस्थान और पीएमजीएसवाई के भूमि हस्तांतरण संबंधी 76 प्रस्ताव प्रक्रिया में हैं। डीएम ने सभी को हिदायत दी कि वन भूमि हस्तांतरण के मामलों को गंभीरता से लेते हुए निस्तारण करें।

बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी सर्वेश कुमार दुबे, एडीएम विवेक प्रकाश, एसडीओ जुगल किशोर, ईई लोनिवि आरएस चौहान, ईई जल संस्थान एसके श्रीवास्तव के सा​थ ही कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर बस पर गिरा बोल्डर, एक महिला यात्री की मौत–

भनेरपाणी के पास पहाड़ी से छिटककर बस पर गिरा पत्थर, 32 सवारियां थी सवार-- पीपलकोटी, 05 जून 2026:...

चमाेली: गोपेश्वर में जल्द शुरू होगा चार बेड का डायलेसिस सेंटर–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने वीडियो जारी कर कहा, जल्द संचालित होगा डायलेसिस सेंटर-- गोपेश्वर, 04 जून...

चमोली: बीडीसी बैठक में ही धरने पर बैठा ग्राम प्रधान, जिला​धिकारी के आश्वासन पर हुए शांत–

जिला​धिकारी ने बीडीसी प्रस्तावों एवं शिकायतों की अनुपालन आख्या ना देने पर कारण बताओ नोटिस जारी...

मानवता के मूल्यों को अपनाने का आह्वान, बदरीनाथ-हेमकुंड यात्रा मार्ग पर शुरू हुआ धर्म-अर्थ आंदोलन–

भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष डॉ. जसवंत लाल ने किया आह्वान-- गोपेश्वर, 03 जून 2026:...

चमोली: अभिभावक और छात्र नंदानगर से गोपेश्वर तक निकालेंगे पैदल मार्च–

राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय के संचालन की मांग पर दस दिन से आंदोलन कर रहे अभिभावक...

हादसा: नरकोटा के पास वाहन दुर्घटना, पांंच लोग घायल, जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा–

एनएच अधिकारियों को तत्काल मलबा हटाने और सड़कचौड़ीकरण के दिए निर्देश-- रुद्रप्रयाग, 03 जून 2026: जनपद...

चमोली: मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति समीक्षा में अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश–

मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. अ​भिषेक त्रिपाठी ने ली अ​धिकारियों की बैठक, पांच साल में सीएम ने की 166...

देश के शीर्ष 50 जिलाधिकारियों में शामिल हुए विशाल मिश्रा–

उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्यशैली और जनहित के प्रति समर्पण से राष्ट्रीय फलक पर चमके रुद्रप्रयाग के...

चमोली: उप वन क्षेत्राधिकारी राय सिंह कुंवर को दी भावभीनी विदाई–

अ​धिकारी, कर्मचारी और परिजन हुए सेवानिवृत्त समारोह में शामिल, सम्मानित किया-- गोपेश्वर, 31 मई 2026:...
error: Content is protected !!