चमोली: सबको भा गया पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बीएड विभाग की छात्राओं का लोकनृत्य, देखें वीडियो–

by | May 22, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

लोक संस्कृति पर नृत्य की जमकर हो रही तारीफ, शोसल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल–

गोपेश्वर: आजकल बी.एड. विभाग, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर चमोली की छात्राओं का पांडवाज के गीत राधा पर किया गया लोक सांस्कृतिक नृत्य सोशल मीडिया पर खूब जमकर वायरल हो रहा है । यह नृत्य बी.एड. विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. हिमांशु बहुगुणा के निर्देशन एवं कोरियोग्राफी में तैयार किया गया है । नृत्य में बी.एड. प्रथम वर्ष के 33 प्रशिक्षणार्थियों ने एक साथ मिलकर सांस्कृतिक छठा बिखेरी है । इसका मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड की लोक संस्कृति का प्रचार एवं प्रसार करना है ।

भावी प्राध्यापकों का आधुनिकता की इस दौड़ से दूर अपने पारंपरिक वेशभूषा और परिधानों में यह नृत्य खूब सराहा जा रहा है। डॉ हिमांशु बहुगुणा का कहना है कि लोक संगीत और लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए इस तरह की गतिविधियां समय-समय पर आवश्यक हैं, ताकि आने वाली पीढ़ी तक हमारी लोक संस्कृति पहुंचाई जा सके । साथ ही बी.एड.प्रशिक्षणार्थी देश के भावी प्राध्यापक हैं।

विद्यालय की कक्षाओं में बैठे बच्चों को अपनी लोक सांस्कृतिक धरोहर को बचाने एवं उसका प्रचार प्रसार करने के लिए शिक्षक तभी जागरुक कर पाएंगे जब पहले स्वयं शिक्षक इस कार्य में कुशल होंगे। इसी उद्देश्य को देखते हुए यह लोक सांस्कृतिक प्रस्तुति तैयार करवाई गई थी । यह वीडियो उत्तराखंड गढ़वाल की संस्कृति और पहचान को भी आगे बढ़ाने में काफी सहायक सिद्ध होगा। इस वीडियो को अभी तक इंस्टाग्राम पर 4 लाख से अधिक, फेसबुक पर एक लाख से अधिक तथा यूट्यूब पर 20 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!