सख्ती: चारधाम के साथ ही हेमकुंड साहिब में भी रील्स व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध–

by | May 25, 2024 | चमोली, सम्मान | 0 comments

हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट ने बर्फ हटाने में लगी सेना की टीम को किया सम्मानित–

जोशीमठ (चमोली): हेमकुंड साहिब में भी रील्स और वीडियोग्राफी करने पर प्रतिबंध रहेगा। श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने अपने संबोधन में कहा कि श्री हेमकुंड साहिब परिसर व इर्द-गिर्द किसी भी प्रकार की रील्स व वीडियोग्राफी पर प्रतिबंध रहेगा।

यू ट्यूबर और ब्लॉगर गुरुद्वारे के इर्द-गिर्द वीडियोग्राफी करने से परहेज करें। श्री बिंद्रा ने कहा कि अभी हेमकुंड साहिब और आस्था पथ में बर्फ अधिक है, लिहाजा बुजुर्ग, छोटे बच्चे व बीमार व्यक्ति कुछ समय के लिए यात्रा से परहेज करें। मौसम अनुकूल होने पर ही यात्रा पर आएं। कहा कि जो श्रद्धालु हेमकुंड साहिब आने में असमर्थ हैं, उनके लिए हेमकुंड से टीवी चैनल पीटीसी सिमरन पर सीधा प्रसारण किया जाएगा।

हेमकुंड साहिब जाते श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा-

इस दौरान हेमकुंड साहिब के आस्था पथ पर पिछले एक माह से बर्फ हटाने में जुटे सेना के जवानों 418 इंडीपेंडेंट इंजीनियर के सैन्य अधिकारियों और जवानों को हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट की ओर से शॉल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया। गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह के संचालन में श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने 418 इंडीपेंडेंट इंजीनियर कोर के कर्नल विरेंद्र औला, ब्रिगेडियर एमएस ढिल्लो सहित 35 जवानों और सेवादारों को शॉल व कृपाण भेंट कर सम्मानित किया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!