तैयारी: न्याय पंचायत मैठाणा के लस्यारी गांव में हुई भाजपा के बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, कई लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता–

by | May 29, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा, उपचुनाव में किसी भी कार्यकर्ता को मिले टिकट, जीत के लिए करेंगे काम–

गोपेश्वर: न्याय पंचायत मैठाणा के फरस्वाणफाट के लस्यारी गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष बल्लभ प्रसाद थपलियाल की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा उपचुनाव को लेकर भाजपा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।

बैठक में पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि उपचुनाव में पार्टी किसी भी कार्यकर्ता को प्रत्याशी घो​षित कर टिकट देगी तो उसके लिए कर कार्यकर्ता काम करेगा, साथ ही उन्होंने कहा कि जिस प्रकार राज्य व केंद्र में भाजपा की पुष्कर धामी व नरेंद्र मोदी सरकार में देश का चहुमुखी विकास हुआ है, उससे देश-विदेश में भाजपा का मान बढ़ा है।

कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते पूर्व मंत्री राजेंद्र भंडारी-

इस दौरान लासी गांव की बीना देवी, रुकमणी देवी, पीतांबरी देवी, उर्मिला, राजुला, वार्ड सदस्य हरीश, पपेंद्र कुमार, सोबन कुंवर, रांगतोली गांव के कमल फरस्वाण, ताजवर फरस्वाण, गजेंद्र फरस्वाण, प्रमिला देवी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्पा खत्री, अशोक खत्री, गौरव पडियार, कमला देवी, मासन्तु, जयकिशन, संजय कुमार, पार सिंह नेगी, त्रिलोक, प्रियंका देवी सहित कई ग्रामीणों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

इस मौके पर बल्लभ प्रसाद थपलियाल मण्डल अध्यक्ष दशोली, प्रदीप बर्त्वाल मण्डल महामन्त्री, बीरेन्द्र रावत मण्डल महामन्त्री/पूर्व प्रधान लासी, नयन कुंवर अध्यक्ष प्रधान संगठन दशोली, पूरण सिंह फर्स्वाण प्रधान मजोठी, राजेन्द्र फर्स्वाण प्रधान सेमडुंग्रा, सुरेन्द्र पंवार पूर्व सदस्य क्षेत्र पंचायत हरमनी, राजदीप फर्स्वाण, सुभाष खत्री, आनन्द फर्स्वाण, हरेन्द्र विष्ट, मातवर कुंवर, रजत(अकु) झिक्वाण, गंगा सिंह कुंवर, देवेंद्र कुंवर, गोविन्द विष्ट, गजेन्द्रविष्ट आदि उपस्थित थे। बैठक का संचालन भाजपा मण्डल महामन्त्रीबीरेन्द्र रावत ने किया।

Latest News

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...

चमोली: दीवाली पर नशे और जुए पर लगे अंकुश–

महिला आयोग की उपाध्यक्ष चंद्रकला तिवारी ने एसपी से की मुलाकात, कानून व्यवस्था बनाए रखने पर दिया...

चमोली: नशा उन्मूलन को लेकर जिलाधिकारी ने दिए अंतरविभागीय समन्वय से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश–

नशा तस्करी और अवैध बिक्री पर रहेगी नजर, एनकॉर्ड समिति की बैठक में हुई समीक्षा-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
error: Content is protected !!