रुद्रप्रयाग: जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने उप स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय व्यापारियों का कब्जा हटवाया, 10 हजार का जुर्माना वसूला–

by | May 30, 2024 | चारधाम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

जिलाधिकारी ने देर रात्रि सोनप्रयाग से गौरीकुंड घोड़ा-पड़ाव तक यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा, सूर्योदय के बाद घोड़ा संचालन न करने के दिए निर्देश —

रुप्रयाग:जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने सोनप्रयाग से गौरीकुंडघोड़ापड़ाव तक यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान डीएम ने पाया कि गौरीकुंड में उप स्वास्थ्य केंद्र में स्थानीय व्यापारियों ने कब्जा किया हुआ है, जिसे तत्काल हटवाया गया और संबं​धित से 10 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

डीएम ने निरीक्षण के दौरान यातायात, स्वच्छता, सफाई, पार्किंग, लाइन मैनेजमेंट, स्वास्थ्य सुविधा एवं घोड़ा पड़ाव में की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रा मार्ग पर नियमित स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं देर रात्रि स्वयं गौरी गांव में सुलभ इंटरनेशनल के पर्यावरण मित्रों के साथ सफाई व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए यात्रा मार्ग की व्यवस्था भी कराई गई।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान गौरीकुंड में यात्रा व्यवस्थाओं में तैनात तैनात पीआरडी जवानों से भी मिलकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग एवं गौरीकुंड में तैनात पीआरडी के जवानों को रहने एवं खाने की कोई असुविधा न हो इसके लिए उन्होंने सभी पीआरडी जवानों की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी को अपने बीच पाकर सभी पीआरडी जवान उत्साहित दिखे और जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

जिलाधिकारी ने पैदल यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों की भी जानकारी ली। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी एवं सेक्टर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में घोड़े-खच्चरों का संचालन सुव्यवस्थित ढंग से किया जाए तथा अनावश्यक रूप से घोड़े-खच्चरों को खड़ा न होने दिया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में किसी भी घोड़े-खच्चर के साथ पशु-क्रूरता न हो। घायल एवं बीमार घोड़े-खच्चरों का किसी भी दशा में संचालन न हो। इस पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। बिना लाईसेंस व बिना हाॅकर के भी घोड़े-खच्चरों का संचालन न किया जाए। इस पर भी कड़ी निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि कोई नियमों का पालन नहीं करता है तो उस पर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग आशीष चंद्र घिल्डियाल, ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, परियोजना निदेशक विमल कुमार, जिला युवा कल्याण अधिकारी वरद जोशी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला​धिकारी ने जारी किए आदेश-- गोपेश्वर, 05 अगस्त...

चमोली: नंदानगर महाविद्यालय में नवप्रवेशी छात्रों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम आयोजित–

राष्ट्रीय शिक्षा नीति, परीक्षा प्रणाली, क्रेडिट प्वाइंट और छात्रवृत्ति योजनाओं की दी गई विस्तृत...

उत्तराखंड: भारी बारिश के मद्देनजर प्रदेश में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री ने दिए सतर्कता के निर्देश–

एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और जिला प्रशासन को अलर्ट रहने के निर्देश, लोगों और पर्यटकों से अनावश्यक यात्रा न...

बिरही-निजमुला सड़क पर चौथे दिन भी आवाजाही ठप, काली चट्टान बनीं मुसीबत–

बिरही से तीन किलोमीटर आगे सड़क पर तीन दिन से खराब पड़ी जेसीबी मशीन, पशासन मौन, परेशानी झेल रही आम...

धराली आपदा के एक वर्ष बाद: राहत से पुनर्वास तक बदली तस्वीर, सरकार ने पुनर्निर्माण पर झोंकी ताकत–

मृतकों के आश्रितों, बेघर परिवारों, किसानों, बागवानों और कारोबारियों को करोड़ों की सहायता, आधारभूत...

चमोली: बारिश के बाद भूस्खलन से चमोली में 19 सड़कें बंद, ग्रामीणों की बढ़ीं मुश्किलें–

कर्णप्रयाग-धारडुंगरी-मैखुरा-कंडारा-सोनला राज्य मार्ग दूसरे दिन भी नहीं खुला, सड़कें खोलने में जुटा...

चमोली: महिला के जेवर हड़पने के आरोप में ज्वेलर्स गिरफ्तार–

मंगलसूत्र बनाने के नाम पर लिए थे पुराने जेवर, पुलिस ने दुकान से दबोचा-- नंदानगर, 03 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना: जिला स्तर के लिए 51 खिलाड़ियों का चयन–

4 अगस्त को आरक्षित वर्ग के खिलाड़ियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा-- गोपेश्वर, 03 अगस्त 2026: खेल...
error: Content is protected !!