भारी बारिश से निजमुला घाटी की लाइफ लाइन 40 मीटर तक बह गई, पैदल हुए ग्रामीण–

by | Aug 31, 2021 | चमोली, सड़क | 0 comments

पीपलकोटी।  सोमवार रात्रि को हुई भारी बारिश से बिरही निजमुला मार्ग बिरही से गाड़ी गांव के बीच कई स्थानों में मलबा आने से अवरुद्ध हो गया है। घाटी के ग्रामीणों को 5 किमी पैदल दूरी तय कर अपने घरों को जाना पड़ रहा है। बिरही से 3 किमी आगे टीटरी गधेरे के तेज बहाव से सड़क 40 मीटर लगभग बह गई। वहीं, काली चट्टान के पास बनगरा व तोली तोक के पास भारी मलवा आया है। मार्ग के जगह जगह बन्द होने से गग्रामीणों को जानजोखिम में डालकर आवागमन करनी पड़ रही है। सामाजिक कार्यकर्ता महावीर गड़िया, लक्ष्मण सिंह और बीरेंद्र कठैत ने लोक निर्माण विभाग से तत्काल सड़क खोलने की मांग उठाई है। यह सड़क निजमुला घाटी की लाइफ लाइन है। अधिक समय तक सड़क बंद रहती है तो ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। कई शिक्षक भी जो गोपेश्वर व अन्य जगहों पर निवास करते हैं, वे भी निजमुला घाटी के विद्यालयों तक पैदल ही पहुंचे। निजमुला घाटी के कई ग्रामीणों का कहना है कि आपदा के कारण सड़क की इतनी दुर्दशा उन्होंने अपनी लाइफ में पहली बार देखी। 

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!