चमोली: कोट-कंडारा में दशोलीगढ़ दिवा कौ​थिग में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

by | Jun 6, 2024 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

तीन दिनों तक आयोजित होने वाले इस मेले में कई गांवों के ग्रामीण हुए शामिल, गायककारों ने लगाई गीतों की झड़ी–

नंदप्रयाग(चमोली): कोट कंडारा गांव में आयोजित दशोलीगढ़ दिवा कौ​थिग के दूसरे दिन लोक गायककारों ने एक के बाद एक गीतों की झड़ी लगा दी। दर्शक भी अपनी जगह पर थरकते दिखे। बृहस्पतिवार को मेले के दूसरे दिन लोक गायकों के साथ ही महिला मंगल दल की महिलाओं ने भी एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। प्रसिद्ध उद्योगपति व सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर रावत की पहल पर आयोजित हो रहे दशोलीगढ़ दिवा कौ​​थिग में पहाड़ी संस्कृति की झलक देखने को मिल रही है। सुधीर रावत ने कहा कि कौ​थिग हमारी संस्कृति संरक्षण के अ​भिन्न अंग हैं। कौ​थिग से गांवों से पलायन भी रुकेगा और मेलजोल भी बढ़ेगा।

कौ​​थिग में मौजूद आयोजक मंडल के सदस्य-

मेले के दूसरे दिन महिला मंगल दलों व युवा क्लब के बच्चों की धूम रही, लोक गायक गजेंद्र राणा, किशन महिपाल, विवेक नौटियाल, मंजू नौटियाल ने एक-एक कर गढ़वाली गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम के मुख्य अति​थि प्रदेश कांग्रेस महामंत्री हरिकृष्ण भट्ट ने कहा कि मेलों के आयोजन से क्षेत्र का विकास भी जुड़ा होता है। उन्होंने मेले को भव्य रुप देने के लिए हर संभव मदद देने की बात कही है।

दशोलीगढ़ कौ​थिग में लोकगीतों पर झूमते दर्शक-

कौ​थिग को देखने के लिए यहां कोट, कंडारा, सुनाली, बांतोली, नोली, हिंडोली, मंगरोली, तेफना, चटंग्याला, सिलंगी, मैखुरा, क्षेत्र के ग्रामीण पहुंचे हुए थे। इस मौके पर मेला संरक्षक व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेस नेता व मंगरोली गांव के पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी, पूर्व जिलाध्यक्ष कांग्रेस विरेंद्र रावत, टीका प्रसाद मैखुरी, राजेश्वरी कांति, डीएस पुंडीर, मेला अध्यक्ष महेंद्र सिंह रावत, सचिव मनोज रावत, उपाध्यक्ष सतेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष दिनेश रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!