चमोली: कार को पास नहीं दिया तो सिख युवकों ने बस चालक को तलवार से किया जख्मी–

by | Jun 7, 2024 | चमोली, हमला | 0 comments

मारपीट के बाद भाग रहे तीन युवकों को पुलिस ने पीछा कर किया गिरफ्तार, वि​भिन्न धाराओं में किया केस दर्ज–

जोशीमठ (चमोली): यात्रा मार्ग पर तीन युवकों ने बस चालक द्वारा उनकी कार को पास न देने पर चालक की जमकर पिटाई कर दी, युवकों ने बस चालक के ऊपर तलवार से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंची, लेकिन तब तक तीनों युवक भागने में सफल हो गए। पुलिस टीम ने भी उनकी कार का पीछा किया और पीपलकोटी में उन्हें पकड़ लिया। ​वि​भिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तीनों काे गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, एक बस झारखंड के श्रद्धालुओं को बदरीनाथ के दर्शन कर वापस ले जा रही थी, हेलंग के समीप बस के पीछे से आ रही कार बस से पास मांग रही थी, बस के कंडक्टर साहिल शर्मा ने पुलिस को बताया कि हेलंग के पास रात करीब आठ बजे पैनी क्षेत्र में पीछे एक कार आगे बढ़ने के लिए बार-बार हार्न बजा रही थी, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं मिलने पर बस चालक ने पास नहीं दिया। जब सड़कचौड़ी मिली तो कार को पास दे दिया, आगे बढ़ते ही कार तेजी से बस के आगे रुक गई।

चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर बस को रोका, लेकिन कार पर पीछे से हल्की टक्कर लग गई। कार से तीन युवक उतरे और बस चालक सतीश राठौर निवासी जगदीशपुर शिवपुरी थाना कनखल हरिद्वार को बाहर खींचकर तलवार से हमला कर दिया, युवकों ने चालक के साथ मारपीट भी की। जिससे चालक के माथे और चेहरे पर गंभीर चोटें आ गई। बस के परिचालक साहिल शर्मा ने बीच बचाव का प्रयास किया तो युवकों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। उनके खिलाफ हत्या का प्रयास, मारपीट आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान परमजीत, 36 साल, मस्ताना सिंह, 27 साल और फते सिंह, उम्र 26 साल 26, 27 एसके सिटी नियर भागू माजरा टोल, खानपुर सास नगर मोहाली पंजाब के रूप में हुई है। इससे पूर्व भी दो सिख युवकों ने होमगार्ड के जवान के साथ मारपीट करने के साथ ही कृपाण से उसका हाथ को काटकर जख्मी कर लिया था।

Latest News

नंदप्रयाग में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बैसाखी मेला शुरू, सांस्कृतिक उत्साह का माहौल–

जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट ने की नगर पंचायत को पांच लाख, वार्डों को एक-एक लाख रुपये की...

उत्तराखंड: पंठाली कांठा बुग्याल के दीदार को पहुंची अ​​भिनेत्री सारा अली खान–

दोफन में किया रात्रि प्रवास, प्राकृतिक सुंदरता की खूब की तारीफ, भरपूर आनंद उठाया-- घनसाली (टिहरी)।...

चमोली: पशु क्रूरता के नियमों और प्रावधानों पर प्रभावी अनुपालन करें विभाग और हितधारक: जिलाधिकारी–

अश्व वंशीय पशुओं के संरक्षण को लेकर आयोजित की गई कार्यशाला, हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर घोड़ा...

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले अपने पेतृक गांव लौट सकेंगे देश के प्रथम गांव के ग्रामीण–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद प्रशासन ने बनाई व्यवस्था, होटल व्यवसायियों को भी...

चमोली: भव्य बनेगा बंड भूमियाल देवता का मंदिर, जनप्रतिनि​धियों और ग्रामीणों ने किया मंथन–

आगामी मां नंंदा की लोकजात यात्रा को लेकर भी हुई चर्चा, गांव-गांव में होगा बैठक का आयोजन-- पीपलकोटी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर नंदप्रयाग में रात को डायवर्ट रहेगा यातायात, रातभर चलेगा हाईवे पर सुधारीकरण कार्य–

20 अप्रैल तक नंदप्रयाग-सैकोट-कोठियालसैंण सड़क से चलेंगे रात को वाहन, पढ़ें पूरी खबर-- गोपेश्वर, 12...

चमोली: चमोली जनपद में प्रधान संगठन के कार्यकारी का हुआ विस्तार, उमेश खंडूड़ी बने कार्यकारी जिलाध्यक्ष–

ग्राम प्रधान महावीर सिंह रावत को बनाया जिला प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष का हुआ भव्य स्वागत-- गोपेश्वर...

आस्था: अंतिम चरण में पहुंची माता अनसूया की दिवारा यात्रा, कोट महादेव मंदिर में पहुंची डोली–

खल्ला गांव की माता अनसूया की रथ डाेली यात्रा देवलधार ज्वाला मंदिर से खल्ला गांव पहुंची, फूल मालाओं...

चमोली: तेज हवा से दो गौशालाओं की छत उड़ी, कहीं बर्फबारी तो कहीं हुई ओलावृ​ष्टि–

गोपेश्वर पीएनबी के सामने सड़क पर टूटा पेड़, वाहनों की आवाजाही रही बा​धित, फायर के जवानों ने हटाया...
error: Content is protected !!