जिम्मेदारी: सांसद अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में मिली जगह बने सड़क परिवहन राज्य मंत्री–

by | Jun 10, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

अल्मोड़ा लोकसभा से जीतकर संसद पहुंचे अजय टम्टा, मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी–

देहरादून: सांसद अजय टम्टा को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है। मोदी कैबिनेट में अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्यमंत्री की जिम्मेदारी मिली है। बता दें कि अजय टम्टा ने 23 वर्ष की उम्र में राजनीति की शुरूआत की। अब तक के राजनीतिक जीवन में उन्होंने नौ बार चुनाव लड़ा और छह चुनाव में जीत दर्ज कर खुद को राजनीति में स्थापित किया।

error: Content is protected !!