ज​य घंटाकर्ण देवता- देश के प्रथम गांव में श्री घं​टाकर्ण मंदिर के कपाट खुले, जैठ पुजे शुरू–

by | Jun 15, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

श्रद्धालुओं ने झुमैलो, चांचड़ी नृत्य व भजनों की शानदार प्रस्तुति दी, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रहेगी धूम–

बदरीनाथ: वि​धि-विधान और वेद मंत्रोच्चारण के साथ शनिवार को देश के प्रथम गांव माणा में बदरीनाथ के क्षेत्रपालघंटाकर्ण मंदिर के कपाट विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं। इस दौरान भोटिया जनजाति की महिलाओं ने जय माणा घन्याल के जयकारे लगाए। श्रद्धालुओं ने पारंपरिक झुमैलो, चांचड़ी नृत्य व भजनों की प्रस्तुतियां दी। कपाट खोलने के दौरान ग्रामीणों के साथ बड़ी संख्या में बाहर से आए श्रद्धालु भी मौजूद रहे।

माणा गांव में घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खुलने की प्रक्रिया सुबह नौ बजे शुरू हुई। सबसे पहले भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई, उसके बाद अन्य धार्मिक पूजाएं संपन्न हुई। घंटाकर्ण के अवतारी पुरुष, पुजारी व ग्रामीण माणा गांव के पास स्थित व्यास गुफा के निकट घंटाकर्णघन्याल के शीतकालीन प्रवास के मंदिर पहुंचे। पूजा अर्चना के बाद घंटाकर्ण की प्रतिमा को समारोह पूर्वक माणा गांव में स्थित मुख्य मंदिर में लाया गया। यहां विधि विधान के साथ मूर्ति को मंदिर में विराजमान कर दिया गया। इसके साथ ही इस सीजन के लिए घंटाकर्ण मंदिर के कपाट खोल दिए गए। इस दैरान भक्तों को प्रसाद भी वितरित किया गया।

इसके साथ ही घंटाकर्ण की जैठ माह की तीन दिवसीय पूजा भी शुरू हो गई है। इस मौके पर घंटाकर्ण के पश्वा आशीष कनखोली, माणा गांव के ग्राम प्रधान पीतांबर मोल्फा, रघुवीर सिंह, चारधाम यात्रा के लिए मुख्यमंत्री के सलाहकार बीडी सिंह, मेला समिति अध्यक्ष जगदीश रावत, बारीदार नरेंद्र सिंह कनखोली, लक्ष्मण सिंह रावत, किशोर सिंह, धन सिंह घरिया के साथ ही कई लोग मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!