चमोली: स्मैक तस्करी के अभियुक्त को विशेष सत्र न्यायाधीश ने कठोर कारावास की सजा सुनाई–

by | Jun 23, 2024 | न्यायालय | 0 comments

विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने दिया चार साल तक कारावास की सजा का फैसला, बीस हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया–

गोपेश्वर: विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत ने स्मैक तस्करी के अभियुक्त युवक को दोषी करार दिया है। अदालत ने अभियुक्त को चार साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 20 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है, अर्थदंड जमा न करने पर छह माह अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला 19 अक्टूबर 2019 का है। 19 अक्टूबर की रात को चमोली कोतवाली पुलिस ने कोठियालसैंण के पास शुभम कुमार को आठ ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा था। एनडीपीएस एक्ट में पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज किया। जिसके बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया था। मामले की सुनवाई विशेष सत्र न्यायाधीश धर्म सिंह की अदालत में हुई।

आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आठ गवाह पेश किए गए। गवाहों के बयान और सुबूतों के आधार पर अदालत ने अभियुक्त शुभम कुमार को दोषी पाते हुए चार साल की सजा सुनाई। साथ ही अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने पर अ​भियुक्त को छह महिने के अतिरिक्त जेल की सजा काटनी होगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!