चमोली: नाबालिक से दुष्कर्म का आरोपी युवक गिरफ्तार, पुरसाड़ी जेल भेजा–

by | Jun 26, 2024 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पांच साल की बच्ची के साथ मंगलवार को किया था दुष्कर्म, पुलिस ने देर रात तक किया गिरफ्तार–

जोशीमठ (चमोली): चमोली पुलिस ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को देर रात गिरफ्तार किया गया, बुधवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

बता दें कि जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार को एक युवक ने पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मंगलवार देर शाम को ही आरोपी युवक अशोक महतो निवासी ग्राम भर्रीदुर्गागंज थाना कटुवा जिला कटिहार बिहार को जोशीमठ टैक्सी स्टैंड के पास गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट व दुष्कर्म की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

Latest News

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...

सख्ती: जनपद में फिर से चलाया जाएगा राशन कार्ड सत्यापन अभियान, अपात्र होंगे चि​न्हित–

फर्जी लाभार्थियों पर होगी कार्रवाई, पात्र लोगों को मिलेगा गैस कनेक्शन एवं आयुष्मान जैसी सुविधाओं का...

जीरो ग्राउंड: रात को निरीक्षण पर निकले रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी विशाल मिश्रा–

आपातकालीन परिचालन केंद्र व यात्रा कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण-- रुद्रप्रयाग, 29 अप्रैल 2026:...

चमोली: नम आंखों से भक्तों ने मां अनसूया को दी विदाई, जयकारों से गूंजी मंडल घाटी

सात माह की दिवारा यात्रा पूर्णाहुति के साथ संपन्न, मंदिर में पुनः विराजमान हुई माता की डोली...

खुशखबरी: चमोली से अलग होगा रुद्रप्रयाग जिला सहकारी बैंक, सामान्य निकाय बैठक में प्रस्ताव पारित–

चमोली और रुद्रप्रयाग जनपद के बैंक प्रतिनि​धियों की बैठक में पारित हुआ प्रस्ताव, रुद्रप्रयाग में अलग...

हादसा: तोताघाटी के पास दर्दनाक हादसा: कार खाई में गिरी, एक घायल सुरक्षित, महिला लापता–

ऋ​षिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तोताघाटी में गहरी खाई में जा गिरा वाहन, रेस्क्यू जारी...
error: Content is protected !!