चमोली: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जोशीमठ में ठेली पर तले टिक्की और चाट–

by | Jul 3, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पत्रकार वार्ता में कहा- उत्तराखंड में भाजपा के लिए भ्रष्टाचार बन गया शिष्टाचार, भ्रष्टाचार में ढूबी सरकार–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के तहत जनपद में भाजपा और कांग्रेस के शीर्ष नेताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। विधानसभा के पोखरी, जोशीमठ और दशोली विकास खंड में प्रतिदिन शीर्ष नेता जनसंपर्क करने पहुंच रहे हैं। बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता की, उसके बाद जोशीमठ में रोड शो किया और यहां एक ठेले पर चाट और टिक्की तली। हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है। राज्य में सरकार के लिए भ्रष्टाचार शिष्टाचार जैसा हो गया है। कहा कि केंद्र से लेकर राज्य की योजनाएं धरातल पर नहीं दिख रही हैं।

जल जीवन मिशन योजना राज्य में भ्रष्टाचार का ज्वलंत उदाहरण बना हुआ है। आधे से ज्यादा नलों में इस योजना के बाद पानी आना ही बंद हो गया है। शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ भाजपा आपराधिक षड़यंत्र कर रही है। इन सुविधाओं को आम लोगों से दूर कर दिया गया है।

सरकारी स्कूलों को जानबूझकर निष्क्रिय बनाया जा रहा है, जिससे निजी विद्यालय मनमानी कर सकें। सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर पतन की ओर हैं। सरकार की अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए यह व्यवस्था की जा रही है। केदारनाथ के पूर्व विधायक मनोज रावत ने कहा कि केदारनाथ और बदरीनाथ मास्टर प्लान में मजदूर से लेकर ठेकेदार तक गुजरात के हैं। स्थानीय लोगों को कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!