दो सवार हुए घायल, भारी बारिश से चमोली जनपद में 25 सड़कें हुई बाधित, लोग हो रहे परेशान–
देवाल(चमोली): भारी बारिश से इन दिनों सड़कों पर आवाजाही खतरनाक हो गई है। कई जगहों पर पहाड़ी से भूस्खलन सक्रिय हो गया है तो कहीं पहाड़ी से मलबा और बोल्डर छिटककर सड़क पर आ रहे हैं। बुधवार को देवाल-थराली मोटर मार्ग पर भूस्खलन से आए मलबे की चपेट में आने से एक दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है, इसमें सवार दो युवकों में से एक ने दम तोड़ दिया है, जबकि दो युवक घायल हुए हैं। क्षेत्र में सड़कबाधित होने से आवाजाही भी बाधित हो गई है।
इधर, मंगलवार रात को हुई भारी बारिश से चमोली जनपद में 25 सड़केंबाधित हो गई हैं, जिससे लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदरीनाथ हाईवे भी चार जगहों पर बाधित रहा। दोपहर तक जेसीबी की मदद से हाईवे को खोला जा सका। फिर बारिश होने पर हाईवे के बाधित होने के आसार बने हुए हैं।
दुर्घटना में मृतक व घायल युवक-
नितिन चंदोला पुत्र गिरीश चंदोला निवासी राड़ीबगड थराली उम्र 21 वर्ष (मृतक)
2-सतीश नेगी पुत्र संग्राम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 30 वर्ष (स्कूटी चालक)
3-सागर जोशी पुत्र प्रमोद कुमार उम्र 24 वर्ष


