इस गांव पर मंडरा रहा भूस्खलन का खतरा, गांव के निचले हिस्से में हो रहा भूस्खलन, 300 लोग आफत में–

by | Sep 1, 2021 | आपदा, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी। दशोली विकास खंड के पीपलकोटी मठ बेमरु गाँव में लगातार भूस्खलन बढ़ता जा रहा है, भूस्खलन की जद में आने से गाँव के 50 से ज्यादा परिवार पर संकट मंडराने लगा है। लगभग 10 साल पहले भूस्खलन की शुरुआत हुई थी मगर उस समय भूस्खलन बहुत कम होने से लोगों का इस और ध्यान नहीं रहा मगर बीते 5 सालों से भूस्खलन लगातार तेजी से बढ़ने लगा है, यहां तक कि बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश से भूस्खलन गाँव के चारों तरफ फैलने लगा है। ग्राम प्रधान मठ झडेता संजय राणा, प्रेम सिंह, अनिल, गोपाल सिंह, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह प्रकाश सेमवाल ने बताया कि कई बार शासन प्रशासन को इस संबंध में सूचना भी दी गयी है।हालांकि इस भूस्खलन का कारण ग्रामीण पीपलकोटी विष्णु गाड़ जल विद्युत परियोजना को भी मनाते हैं, लोगों का कहना है कि कम्पनी ने गांव के निचले हिस्से पर जरूर से ज्यादा कटिंग कर दी थी जिससे धीरे धीरे भूस्खलन बढ़ गया। गाँव की कृषि भूमि भी पूरी तरह बर्बाद हो गई है अब ना तो कम्पनी भूस्खलन के लिए मदद करने को तैयार है ना ही प्रशासन की तरफ से कोई मदद मिल रही है। ऐसा ही रहा तो गाँव में रहने वाले 300 सौ से अधिक लोगों के साथ कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से शीघ्र गांव में बाढ़ सुरक्षा कार्य और परिवारों का पुनर्वास करने की मांग उठाई है। 

Latest News

डुमक और पाणा-ईराणी गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के निर्माण की सुस्त रफ्तार–

गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी हुए नाराज, दिशा की बैठक में अ​धिकारियां से मांगा जवाब-- गोपेश्वर। गढ़वाल...

चमोली: बदरीनाथ धाम में बिछड़े श्रद्धालु का पुलिस ने परिजनों से मिलाया–

अपरिचित वातावरण और भारी भीड़ के कारण परेशान हो गए थे बिछड़े यात्री, पुलिस बनीं देवदूत-- बदरीनाथ।...

उत्तराखंड: यहां पिछले करीब एक साल में घट गए 4,53,459 मतदाता, नौ लाख मतदाताओं की नहीं हो पाई मैपिंग–

मुख्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, उत्तराखंड में घट गए लाखों मतदाता, पढ़ें, क्या है वजह-- देहरादून...

उत्तराखंड के पांच जिलों में तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट–

कई क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं, प्रशासन ने अनावश्यक...

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...
error: Content is protected !!