चमोली: बाल​खिला नदी में नहाते समय युवा बहा, पुलिस टीम ने तीन किमी दूर नदी से निकाला शव–

by | Jul 9, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

अन्य युवा भी नहा रहे थे नदी में, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश से बाल​खिला का जलस्तर बढ़ा–

गोपेश्वर:बाल​खिला नदी में एक युवा नहाते वक्त बह गया। चमोली पुलिस टीम ने तीन किलोमीटर दूर अलकनंदा और बाल​खिला नदी के संगम पर युवक के शव को बरामद किया। पुलिस को दोपहर में 11 बजकर 51 मिनट पर सूचना प्राप्त हुई की

एक लड़का प्रांजल पंखोली पुत्र सुरेंद्र पंखोली निवासी नैग्वाड थाना गोपेश्वर जिला चमोली उम्र 18 वर्ष बालखिला नदी में नहाते समय बह गया है। सूचना पर तत्काल कोतवाली चमोली से पुलिस बल मौके पर पहुँचा जहां पर जानकारी मिली की प्रांजल अपने मित्रों के साथ बालखिला नदी में नहाने आया था तथा तेज बहाव में नदी से बह गया। प्रत्यक्ष दर्शियों ने अलकनंदा नदी के संगम की तरफ बहते हुए देखा जाना बताया जिस पर पुलिस टीम तथा जिला रेस्क्यू की टीम के साथ संगम की तरफ गए तो प्रांजल का शरीर उक्त संगम में तैरता हुआ दिखाई दिया जिसको मौके पर निकाला गया तथा सीपीआर देने का प्रयास किया सीपीआर देने के पश्चात प्रांजल को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल गोपेश्वर भिजवाया गया है जहां उक्त को मृत घोषित कर दिया गया है।

अन्य युवा भी नदी में नहा रहे थे, युवक के बहने के बाद वहां मौजूद लोगाें ने पुलिस को फोन पर हादसे की सूचना दी। पुलिस की गोताखोर टीम ने खोजबीन कर युवक के शव को नदी से निकाला।

Latest News

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...
error: Content is protected !!