निर्वाचन: ईवीएम में बंद हुआ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला, सभी 210 पोलिंग बूथों पर शां​तिपूर्वक चुनाव संपन्न–

by | Jul 10, 2024 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में 52.4 प्रतिशत हुआ मतदान, बदरीनाथ हाईवे बंद होने से कई नहीं दे पाए वोट–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में मतदान संपन्न हो गया है। शाम छह बजे तक लगभग 52.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। विधानसभा उपचुनाव में सभी चार प्रत्या​शियों के भाग्य का फैसला ईवीएम में बंद हो गया है। अब 13 जुलाई को मतगणना के बाद ही इसका पता चल पाएगा कि जनता ने इस बार किसे अपना नेता बनाया है।

बदरीनाथ विधानसभा के 210 पोलिंग बूथों पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। कई बूथों पर संचार सेवा बा​धित होने से देर शाम तक भी मत प्रतिशत के स्पष्ट आंकड़े शामिल नहीं हो पाए हैं।

भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र भंडारी ने अपने गांव नैलएथा में मतदान किया, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला ने अपने चौड़ी पोलिंग बूथ पर मतदान किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने भी अपने गांव ब्राह्मणथाला के पोलिंग बूथ पर मतदान किया। निर्दलीय प्रत्याशी नवल खाली ने खाल पोलिंग बूथ पर मताधिकार का प्रयोग किया।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!