किसको होगा नुकसान, किसको फायदा…नाराज मतदाताओं ने किया मतदान से किनारा, राजनीतिक विश्लेशकों का ग​णित गड़बड़ाया,–

by | Jul 11, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

कम हुए मतदान ने बढ़ाई प्रत्याशियों की धड़कन, 2022 में 64 प्रतिशत रहा था मतदान, इस बार करीब 51.43 प्रतिशत तक हुआ मतदान–

गोपेश्वर: बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव में उम्मीद से काफी कम मतदान हुआ है। दो साल पहले हुए विधानसभा चुनाव के मुकाबले करीब 13 प्रतिशत मतदान कम हुआ है। कम मतदान की कई वजह बताई जा रही हैं, लेकिन सबसे अहम वजह जनता के बीच नाराजगी को माना जा रहा है। इससे प्रत्याशियों की धड़कनें जरूर बढ़ गई हैं।

मतदान प्रतिशत में आई इस गिरावट के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं। कुछ लोगों के यात्रा रूट पर काम पर जाने से भी मतदान में गिरावट की बात कही जा रही है, लेकिन जनता में नाराजगी भी एक फैक्टर के रूप में देखा जा रहा है। इसको लेकर भी लोगों में खूब चर्चा है। हालांकि यह तो 13 जुलाई को स्पष्ट हो पाएगा कि यह नाराजगी किस पार्टी या प्रत्याशी के प्रति थी, लेकिन मतदान में इस गिरावट ने राजनीतिक विषलेश्कों के गणित को जरूर गड़बड़ा दिया है। राजनीतिक दलों व निर्दलियों के कार्यकर्ता व समर्थक जोड़ घटाने में जुट गए हैं।

error: Content is protected !!