दिल्ली में केदारनाथ मंदिर निर्माण पर बोले संस्थापक सुरेंद्र रौतेला, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धर्म रक्षक–

by | Jul 16, 2024 | नई दिल्ली, ब्रेकिंग | 0 comments

कहा भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं तो ट्रस्ट बदल देगा मंदिर का नाम, केदारनाथ हमारे आराध्य, न फैलाएं भ्रम–

नई दिल्ली: दिल्ली में केदारनाथ मंदिर के निर्माण पर चारों तरफ बवाल मच गया है। मंगलवार को चारों धामों में तीर्थपुरोहितों ने भी इसके विरोध में प्रदर्शन किया। इसी बीच दिल्ली ट्रस्ट के संस्थापक सुरेंद्र रौतेला का बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली में बनने वाले मंदिर का नाम केदारनाथ मंदिर रखने से भक्तों की भावनाएं आहत हो रही हैं, तो ट्रस्ट मंदिर का नाम बदल देगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी धर्म रक्षक हैं, इसलिए उन्हें मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में ट्रस्ट की ओर से आमंत्रित किया गया था।

मुख्यमंत्री का मंदिर ट्रस्ट से कोई लेना-देना नहीं है। इधर, मंगलवार को बदरीनाथ धाम में तीर्थ पुरोहितों ने प्रदर्शन किया कहा कि केदारनाथ धाम के दूसरे प्रतीकात्मक मंदिर का कड़ा विरोध किया जाएगा। ब्रह्मकपाल व गांधी घाट पर तीर्थ पुरोहित और पंडा समाज से जुड़े लोगों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।

तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि केदारनाथ धाम की जो महिमा है वह बनी रहनी चाहिए। केदारनाथ के प्रतीकात्मक मंदिर का हम विरोध करते हैं। यदि यह बनाया जाता है तो आने वाले समय में गंगोत्री, यमुनोत्री के साथ ही अन्य धामों के प्रतीकात्मक मंदिर बनने लगेंगे। इसलिए सभी धामों में इसका विरोध किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में बदरीश पंडा पंचायत के उपाध्यक्ष सुधाकर बाबुलकर, भास्कर राजपुरोहित, प्रमोद टोडरिया, संजय हटवाल, विवेक सती, सुमित सती, सतीश सती, कृझाा सती, मोना हटवाल, प्रमोद हटवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...

हक की लड़ाई: मिनिस्टिरीयल कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट को विशेष कार्यालय का दर्जा देने की मांग उठाई–

विभिन्न मांगों को लेकर अधिकारी-कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार कर किया धरना-प्रदर्शन, जिला​धिकारी के...

चमोली: बीकेटीसी के अस्थाई कर्मचारियों ने जारी रखा आंदोलन, सीईओ को बैरंग लौटाया–

वन टाइम सेटलमेंट और समान वेतन की मांग को लेकर अस्थाई कर्मचारियों का चौथे दिन भी धरना जारी-- बदरीनाथ...

जगी उम्मीद: अस्थायी कर्मचारियों के नियमितीकरण की मांग पर सीएम का सकारात्मक आश्वासन–

बदरीनाथ धाम में आंदोलन कर रहे कर्मचारियों को जगी उम्मीद, उच्च स्तरीय बैठक में रखा जाएगा प्रकरण...

चमोली: 200 क्विंटल कीवी लेकर आजादपुर मंडी के लिए वाहन रवाना–

जिले में 800 काश्तकार 62 हेक्टेयर भूमि पर कर रहे कीवी का उत्पादन-- गोपेश्वर। उत्तराखंड के सीमांत...

चमोली: वन टाइम सेटलमेंट की मांग पर अस्थायी कर्मचारियों का आंदोलन शुरू–

बदरीनाथ मंदिर सिंहद्वार के बाहर धरना-प्रदर्शन कर की नारेबाजी, श्रीबदरीश पंचायत और बीकेटीसी सदस्यों...

उत्तराखंड: गोपेश्वर में बालिका अंडर-14 वॉलीबाल में पौड़ी बना चैंपियन–

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन खेले गए रोमांचक मुकाबले, आज अंडर-17 और अंडर-19 के फाइनल...

जय बदरी-जय केदार: बदरीनाथ-केदारनाथ में उमड़ रहे श्रद्धालु, यात्रा बेहतर चल रही–

बदरीनाथ में 20.32 लाख और केदारनाथ में 17.29 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन-- गोपेश्वर। चारधाम...
error: Content is protected !!