बम-बम भोले: सावन के पहले सोमवार को शिव मंदिरों में जलाभिषेक को उमड़ा भक्तों का सैलाब–

by | Jul 22, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर गोपीनाथ मंदिर में दिन भर लगी रही लाइन, बिरही ​शिव मंदिर में लगी एक किलोमीटर लंबी लाइन, मंगरोली गांव के मंगलेश्वर ​शिव मंदिर में भक्तों ने किया भंडारे का आयोजन–

गोपेश्वर/पीपलकोटी: सावन के पहले सोमवार पर भगवान भोलेनाथ का जला​भिषेक करने के लिए जनपद के ​शिवालयों में भक्तों का दिनभर हुजूम उमड़ा रहा। भक्तों ने ​शिव मंदिरों में जला​​भिषेक कर पूजा अर्चना की।

गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में सुबह पांच बजे से शिव भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह दस बजे तक यहां इतनी लंबी लाइन लग गई कि जलाभिषेक के लिए भक्तों का नंबर आधा घंटे बाद आ रहा था। अपराह्न तक भक्तों का तांता लगा रहा। लोगों की भीड़ इतनी थी कि पूरा मंदिर मार्ग खचाखच भरा हुआ था। वहीं बदरीनाथ धाम में स्थित केदारेश्वर मंदिर में भक्त दर्शनों को पहुंचे और जलाभिषेक किया। पोखरी क्षेत्र में रैसू, बामनाथ, बासुकेदार, सलना, पुष्केश्वर सहित अन्य शिवालयों में जलाभिषेक किया गया।

नंदानगर, चमोली, पीपलकोटी के साथ ही अन्य क्षेत्रों के शिवालयों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। बिरही के ​प्राचीन​शिव मंदिर में जला​भिषेक के लिए भक्तों की करीब एक किलोमीटर लंबी लाइन लगी रही। भक्तों ने भोलेनाथ के दर्शन कर अपने परिवार की कुशलता की मनौतियां मांगी। इधर, मंगरोली गांव के ​मंगलेश्वर​शिव मंदिर में पूर्व ग्राम प्रधान तेजवीर कंडेरी व अन्य भवनों ने भंडारे का आयोजन किया। सुबह से ही मंगलेश्वर मंदिर में भक्तों की भीड़उमड़ी रही।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!