अनदेखी: 16 सालों सेे आधी-अधूरी पड़ी पलेठी गांव को जोड़ने वाली पुरसाड़ी-पलेठी सड़क–

by | Jul 22, 2024 | चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय पहुंचकर जिला​धिकारी को सौंपा ज्ञापन, सड़क नहीं बनीं तो आंदोलन की दी चेतावनी–

गोपेश्वर। सड़क की कमी से जूझ रहे पलेठी गांव के ग्रामीणों ने अब सड़क निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। गांव के महिला और पुरुषों ने सड़क के लिए कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर संघर्ष करने की चेतावनी दी है, उन्होंने इस संबंध में जिला​धिकारी और लोनिवि के अ​धिकारियों को ज्ञापन सौंपा। कहा कि पलेठी गांव को यातायात से जोड़ने के लिए वर्ष 2008 से निर्मित हो रही सड़क का आज तक काम पूरा नहीं हो पाया है।

ग्राम प्रधान दीपा देवी और अधिवक्ता जितेंद्र पटवाल के नेतृत्व में ग्रामीणों का शिष्टमंडल कलेक्ट्रेट में पहुंचा। जिलाधिकारी के जनपद से बाहर होने पर ग्रामीणों ने मुख्य विकास अधिकारी से भेंट की। पूर्व नपा अध्यक्ष पुष्पा पासवान, भागीरथी कुंजवाल, मनोज, ओमप्रकाश, रामलाल, दिनेश लाल, हरीश, इंदू, विनीता, गीता, सीमा, सीता, आशा, लक्ष्मी, महेशी देवी, संपता और मंजू देवी का कहना है कि वर्ष 2008 में पुरसाड़ी-पलेठी (6 किमी) सड़क का निर्माण कार्य शुरू हुआ था।

इस सड़क से पलेठी गांव की करीब 750 की आबादी को लाभान्वित होना था, लेकिन सड़क निर्माण कार्य में हीलाहवाली की जा रही है। सड़क पर हिल कटिंग का काम भी अधूरा छोड़ दिया गया है। जिससे ग्रामीणों को सड़क तक पहुंचने में करीब छह किलोमीटर तक पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचाने में भी भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।

Latest News

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...
error: Content is protected !!