नियु​​क्ति: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 153 युवाओं को वि​भिन्न पदों के सापेक्ष सौंपे नियु​क्ति पत्र–

by | Jul 23, 2024 | देहरादून, रोजगार | 0 comments

मुख्यमंत्री ने कहा जनता को केंद्र में रखकर योजनाएं बनाएं अ​धिकारी, नवनियुक्त कार्मिकों को सीएम ने दी बधाई–

देहरादून: शहरी विकास विभाग और उच्च ​शिक्षा विभाग को सोमवार को 153 अ​धिशासी अ​​धिकारी, कर अ​धिकारी व असिस्टेंट प्रोफेसर मिल गए। कैंट रोड पर सीएम आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी चयनितों को नियु​क्ति पत्र वितरित किए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हर विभाग में विकास योजनाएं जनता को केंद्र में रखते हुए बनाई जाएं।

नवनियुक्त कार्मिकों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सभी को विकास में पूर्ण ईमानदारी से योगदान देना है। सीएम ने कहा कि शहर सभ्यता और समृद्धि के सूचक होते हैं। उन्हें विकास का इंजन माना जाता है। सरकारी शहरों के नियोजित विकास को प्रतिबद्ध है। प्रकृति से अनावश्यक छेड़छाड़ किए बिना विकास को गति दी जाएगी। सरकार का लक्ष्य है कि इकोनाॅमी को भी बढ़ाना है और ईकोलॉजी को भी समृद्ध करना है।

कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल व उच्च ​शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में 63 अ​धिशासी अ​धिकारी, 22 कर अ​धिकारी और 68 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियु​क्ति पत्र दिए गए। कार्यक्रम में थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, शहरी विकास सचिव नितेश झा, उच्च ​शिक्षा सचिव शैलेश बगोली आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: नंदानगर-नंदप्रयाग मोटर मार्ग पर डामरीकरण की गुणवत्ता पर उठे सवाल–

दो साल बाद भी धीमी गति से चल रहा काम, फरवरी से दोबारा शुरू होगा डामरीकरण-- नंदानगर, चमोली, 24 नवंबर...

चमोली: गंगोलगांव में पांडव नृत्य की धूम, भेंट किए स्थानीय उत्पाद, चंडिका देवी ने किया शक्ति प्रदर्शन–

ढोल-दमाऊं की थाप पर जीवंत हुईं पहाड़ की धार्मिक परंपराएं, जल कलश यात्रा में उमड़े श्रद्धालु...

चमोली: ईको पर्यटन शुल्क से बदरीनाथ नगर पंचायत ने की एक 1.57 करोड़ की कमाई–

धाम में मजबूत हो रहीं नागरिक सुविधाएं, नगर पंचायत ने विकसित किया स्वावलंबन का मॉडल, इस वर्ष 1.57...

चमोली: जिला चिकित्सालय गोपेश्वर में पल्स पोलियो के राज्य स्तरीय अभियान का सीडीओ ने किया शुभारंभ–

अभियान के प्रथम चरण में 24 हजार 705 बच्चों पिलाई गई पोलियो की खुराक-- गोपेश्वर, 22 नवंबर 2026: पल्स...

हक की लड़ाई: 100वें दिन भी जारी रहा मोहनखाल-किणझाणी-चोपता सड़क आंदोलन–

लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा, आंदोलन तेज करने की चेतावनी; शासनादेश और वित्तीय स्वीकृति मिलने तक...

चमोली: एक व्य​क्ति की खाई में गिरने से मौत, एचसीसी में काम करने आया था पीपलकोटी–

पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना में काम करने आया था, ज्वाइनिंग से पहले हुआ हादसा-- पीपलकोटी।...

साबाश कृतार्थ: लंदन में कृतार्थ देवली को एआई में मिली मास्टर डिग्री–

यूनिवर्सिटी ऑफ केंट के दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चांसलर ने किया सम्मानित...

चमोली: मंदिर में सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे दो एसडीएम–

कर्णप्रयाग के उमा देवी मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से किया विवाह, सादगीपूर्ण आयोजन बना चर्चा का...

चमोली: फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजा प्रकृति हिल रिसॉर्ट, 18 से शुरू होगा शादी समारोह–

21 नवंबर तक चलेंगे विवाह के कार्यक्रम, प्रसिद्ध लोक गायकों की सांस्कृतिक संध्या भी होगी आयोजित...
error: Content is protected !!